🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, हर सोमवार को चलाएगी अतिरिक्त मेट्रो

दिल्ली मेट्रो ने फैसला लिया है कि अब तक हर सोमवार को अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी।

By Moumita Bhattacharya

May 17, 2026 13:55 IST

अगर आप दिल्ली मेट्रो से आवाजाही करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल प्राधिकरण (DMRC) ने ऊर्जा संरक्षण और यातायात को सुविधाजनक बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली मेट्रो ने फैसला लिया है कि अब तक हर सोमवार को अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवायी जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फैसला 18 मई से ही लागू होने वाला है।

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला यात्रियों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए लिया है। बताया जाता है कि DMRC ने हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है जिसके माध्यम से 24 अतिरिक्त फेरे चलायी जाएंगी।

Read Also | कालिंदीकुंज बनेगा सिग्नल-फ्री? दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर बनेगा टू-वे फ्लाईओवर

इसका उद्देश्य बढ़ती यात्री संख्याओं के दौरान यात्रा को सुविधाजनक और निर्बाध बनाए रखना सुनिश्चित करना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि पर भी अपनी नजरें बनाएं रखेगी ताकि जरूरत के मुताबिक सारे फैसले लिए जा सकें।

DMRC उठा रही कौन से कदम?

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा रही है जिसमें शामिल हैं -

  1. अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
  2. अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलना
  3. अतिरिक्त डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) एवं बैगेज स्कैनर सक्रिय करना
  4. फ्रिस्किंग प्वाइंट्स पर प्रतीक्षा समय कम करना
  5. व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की निर्बाध व सुगम आवाजाही को सुनिश्चित करना

Articles you may like: