तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में आग लग गई। रविवार की अहले सुबह ट्रेन के एसी कोच B1 में अचानक आग भड़क उठी। यह हादसा कोटा रेलवे डिविजन के अंतर्गत मध्य प्रदेश लुनी रिछा (LNR) और विक्रमगढ़ आलट (VMA) स्टेशनों के बीच हुआ।
हालांकि, रेलकर्मियों की तत्परता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इस घटना के कारण फिलहाल दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन की B1 कोच में सबसे पहले आग की लपटें दिखाई दीं। उस समय ट्रेन दिल्ली–मुंबई रूट से गुजर रही थी। ट्रेन के गार्ड ने आग देखते ही तुरंत लोको पायलट को सूचना दी। सूचना मिलते ही चालक ने फौरन ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने मात्र 15 मिनट के अंतर B1 कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
A fire was reported in B-1 coach (near SLR end) of Train No. 12431 Thiruvananthapuram–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express between Luni Richha (LNR) and Vikramgarh Alot (VMA) at Km 729/02 (Loco) & 728/14-16 (SLR) in Down direction. All passengers of the affected coach were safely… pic.twitter.com/uOJXP5xqUj
— ANI (@ANI) May 17, 2026
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिविजन ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री या रेलकर्मी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के तुरंत बाद रेलवे लाइन की ओवरहेड तारों की बिजली आपूर्ति काट दी गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त B1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।
रेलवे अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दुर्घटना के कारण जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को फिलहाल महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखा गया है।
रेल प्रशासन और बचाव दल उक्त रूट पर ट्रेन सेवाएं सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पूरे मामले की जांच रेलवे प्रशासन द्वारा की जा रही है।