🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तलाक के बाद मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर सूरज को फिर से किया फॉलो लेकिन सूरज नांबियार ने...?

अब एक बार फिर से दोनों ने कुछ ऐसा किया है जिससे फैंस के बीच मौनी रॉय और सूरज नांबियार चर्चाओं में छा गए हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 17, 2026 13:28 IST

एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के निजी जीवन की उठा-पटक इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग होने की घोषणा कर दी थी। लेकिन उनके आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा से काफी पहले ही फैंस को इस बात का अंदाजा लग गया था।

दरअसल, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर तलाक की अटकलों को सही बताया।

हालांकि अब एक बार फिर से दोनों ने कुछ ऐसा किया है जिससे फैंस के बीच मौनी रॉय और सूरज नांबियार चर्चाओं में छा गए हैं।

Read Also | क्या वाकई! रणवीर सिंह ने 'शिवा ट्रिलॉजी' के लिए चुकाई इतनी भारी कीमत? Immortals of Meluha में बनेंगे महादेव

मौनी ने किया फॉलो लेकिन...

तलाक के बाद मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पूर्व पति सूरज नांबियार को फिर से फॉलो कर लिया है। अपनी तलाक की घोषणा करते हुए मौनी और सूरज ने लिखा भी था कि भले ही पति-पत्नी के रूप में दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया हो लेकिन व्यक्तिगत रूप से दोनों की दोस्ती कायम रहने वाली है। पर क्या यह दोस्ती सिर्फ मौनी रॉय की तरफ से ही कायम रहेगी?

जी हां, फैंस कुछ ऐसी ही अटकलें लगा रहे हैं क्योंकि इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने तो सूरज नांबियार को फिर से फॉलो किया है लेकिन सूरज ने अभी तक मौनी को फॉलो नहीं किया है। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस का दावा है कि मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी शादी की तस्वीरों को भी डिलीट नहीं किया है।

Read Also | क्या अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म 'गदर 3' को किया कंफर्म? जानिए यहां

ट्रोल हो रही हैं दिशा पाटनी

चौंकाने वाली बात है कि मौनी रॉय के तलाक के बाद लोग दिशा पाटनी के प्रोफाइल में जाकर उनके कमेंट बॉक्स में उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस इस तलाक के लिए दिशा पाटनी को जिम्मेदार ठहरा कर उन्हें कबाब में हड्डी करार दे रहे हैं। दरअसल, दिशा पाटनी ने जब सोशल मीडिया पर सूरज नांबियार को अनफॉलो किया था उसके बाद से ही मौनी और सूरज के तलाक की अटकलें तेज हो गयी थी।

कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि दिशा पाटनी और मौनी रॉय रिलेशनशिप में हैं जिस कारण मौनी का सूरज से तलाक हो गया है। वहीं कुछ फैंस दिशा पाटनी के साथ मौनी रॉय की लगातार आउटिंग को इस तलाक की वजह बताकर दिशा को ट्रोल कर रहे हैं।

Articles you may like: