स्किन केयर की दुनिया में इन दिनों सबसे ज्यादा अगर कोई चीज ट्रेंड कर रहा है तो वह कोलेजन मास्क है। रोजमर्रा की धूल, प्रदूषण, धूप और मानसिक तनाव हमारी त्वचा की प्राकृतिक चमक को कम कर देते हैं। इस वजह से चेहरा मुरझाया, थका हुआ और बेजान दिखने लगता है।
इस समस्या का एक आसान और प्रभावी समाधान कोलेजन मास्क हो सकता है। यह त्वचा की गहराई तक पोषण पहुंचाकर उसे अधिक मुलायम, टाइट और चमकदार बनाता है।
कोलेजन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का स्तर कम होने लगता है जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगती हैं।
कोलेजन मास्क का नियमित उपयोग त्वचा को आवश्यक हाइड्रेशन और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। यह स्किन को अंदर से रिपेयर करता है और उसे अधिक युवा, स्वस्थ और जीवंत बनाता है। मेकअप से पहले इसका उपयोग करने पर त्वचा स्मूद और फ्लॉलेस दिखती है।
कोलेजन मास्क के पाएं दमकती त्वचा Ei Samay हालांकि मार्केट में मिलने वाले कोलेजन मास्क काफी महंगे होते हैं और हर बार इन्हें खरीदकर उपयोग करना भी संभव नहीं हो पाता है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आपको कहीं किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो और आपके पास यह उपलब्ध नहीं है।
आप चाहे तो मार्केट वाले कोलेजन मास्क की जगह घर पर आसानी से यह मास्क तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको चिया सीड्स की जरूरत होगी जो आपके आसपास के किसी भी ग्रॉसरी स्टोर या किराना दुकान पर मिल जाएगी।
Read Also | रसोई में मौजूद 3 सामान आपके चेहरे को दे सकते हैं दमकता हुआ रंग? जानिए आसान उपाय
चिया सीड्स और बिट रुट मास्क
चिया सीड्स को छाछ में करीब 6 से 8 घंटों के लिए भिगो कर रखें। फिर इसमें बिट रूट्स को काटकर मिला लें। अब सबको मिक्सी में पीस लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए पहले मास्क हटाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें।
चिया सीड्स में विटामिन ई, जिंक और नियासिनामाइड होता है जो त्वचा की मरम्मत कर उसके बेहतर रखरखाव को बढ़ावा देता है। वहीं बिट रूट्स कोलेजन को बढ़ाता है।