🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दर्शन की सुविधा

इस सुविधा के तहत दिव्यांग और 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को केदारनाथ धाम व बद्री विशाल मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

By Moumita Bhattacharya

May 17, 2026 17:23 IST

अगर आप बुजुर्ग या दिव्यांग हैं अथवा परिवार में कोई ऐसा है जो केदारनाथ अथवा बद्रीनाथ की यात्रा पर जाना चाहता है तो आपके लिए खुशखबरी है। हाल ही में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी की ओर से वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन की सुविधा की घोषणा की गयी है।

इस सुविधा के तहत दिव्यांग और 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को केदारनाथ धाम व बद्री विशाल मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

Economics Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत मंदिर कमेटी के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने CEO सोहन सिंह रंगद को आदेश जारी करने का निर्देश भी दे दिया है। बताया जाता है कि इन दोनों मंदिरों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं।

Read Also | कोलकाता के इन ऐतिहासिक और लोकप्रिय जगहों पर हर कोई हार बैठता है दिल

क्या है यह खास सुविधाएं?

बताया जाता है कि इन दोनों मंदिरों (केदारनाथ और बद्रीनाथ) में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खासतौर पर पूरे दिन में 4 स्लॉट बनाएं जाएंगे। प्रत्येक स्लॉट 15 मिनट का होगा, जिसमें सिर्फ इन दोनों श्रेणियों से ही श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन करवाया जाएगा।

प्रत्येक स्लॉट में 50 तीर्थयात्रियों को दर्शन करने का मौका मिलेगा यानी पूरे दिन के 4 स्लॉट में कुल मिलाकर 200 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को दोनों मंदिरों में भगवान के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

बद्रीनाथ धाम को एरियल व्यू ANI
ये चारों स्लॉट होंगे :-

सुबह 8 से 8.15 बजे तक

सुबह 10 से 10.15 बजे तक

दोपहर 3 से 3.15 बजे तक

शाम 5.15 से 5.30 बजे तक

Read Also | दुनिया की पहली एयरलाइंस जिसमें होगी Sleeping Pods की सुविधा, कब से बुकिंग शुरू? कितना किराया?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन स्लॉट की अलग से बुकिंग करने की जरूरत नहीं होगी। वरिष्ठ नागरिकों को अपना आधार कार्ड अथवा ऐसे प्रमाण पत्र जो उनकी आयु को साबित करते हो, उन्हें प्रस्तुत करना होगा। वहीं दिव्यांग श्रद्धालुओं को विकलांगता प्रमाण पत्र दिखाने की आवश्यकता होगी।

इन दोनों प्रमाण पत्रों को दिखाकर वरिष्ठ जन और दिव्यांग निर्धारित स्लॉट में केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर में प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कर सकते हैं। ध्यान रहें, स्लॉट के समय में सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को ही भगवान के दर्शन करने की अनुमति होगी।

Articles you may like: