🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हर तरफ ताश के पत्तों की तरह बिखरा पड़ा है वोटर कार्ड, पास ही पूर्व BLO का घर...कहां हुई यह अनहोनी?

रविवार की सुबह इलाके के लोग मैदान की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने वहां बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड बिखरा दिखाई दिया।

By Sayani Jowardar

May 17, 2026 16:41 IST

सॉल्टलेक के विधाननगर के बाद रविवार की सुबह बीरभूम जिले के नानूर के कीर्णाहार में बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड बरामद होने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इलाके के एक मैदान में कई वोटर कार्ड पड़े हुए देखे। मैदान के पास ही पूर्व BLO हिरण्यप्रभ मेटे माझी का घर स्थित है।

वोटर कार्ड वहां कैसे पहुंचे इस बाबत पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बीरभूम के नानूर में कीर्णाहार पश्चिम पाड़ा में हुई इस घटना के बाद इलाके में काफी हंगामा मच गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह इलाके के लोग मैदान की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने वहां बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड बिखरा दिखाई दिया। इस बारे में तुरंत कीर्णाहार पुलिस थाना को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also | देर रात कोलकाता के अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, जारी किया कौन सा निर्देश?

बताया जाता है कि पूर्व बर्धमान के केतुग्राम ब्लॉक के चिनिशपुर गांव के पूर्व BLO हिरण्यप्रभ मेटे माझी रह चुके हैं। वह वर्ष 2012 से 2025 तक BLO के पद पर थे। बाद में नियमों के तहत उन्हें पद से हटा दिया गया। वर्तमान में वह कीर्णाहार पश्चिम पाड़ा के रहने वाले हैं।

उनका दावा है कि BLO के रूप में कार्य करते समय नए वोटर कार्ड देने के बाद वह मतदाताओं के पुराने कार्ड अपने पास रख लेते थे। लेकिन उन कार्डों को बाद में ब्लॉक कार्यालय में जमा नहीं कराया गया और वे उनके पास ही रह गए।

उनका दावा है कि मेरे घर में काम चल रहा था। इसलिए मैंने दस्तावेजों को एक बोरे में भरकर घर के पीछे खाली जगह पर रख दिया था। संभव है कि किसी ने उन्हें बाहर फेंक दिया हो। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Articles you may like: