🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कब और कहां होगा मुकाबला ?

ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमस धोनी का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है।

By लखन भारती

May 18, 2026 11:39 IST

आईपीएल 2026 में आज होने वाला मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमें अपनी जगह पक्की करने के लिए एक दूसरे के आमने सामने होंगी। हैदराबाद के खाते में 12 मैच में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ पांचवें नंबर पर है। टूर्नामेंट में 62 मैच खेले जा चुके हैं। लीग दौर के बाकी बचे 8 मैच खेले जाने हैं। आरसीबी के अलावा किसी टीम की जगह फिलहाल प्लेऑफ में पक्की नहीं हुई है केवल दो टीमें प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई हैं। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बहुत दिलचस्प हो गई है। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा। आज के मुकाबले में सीएसके और एसआरएच की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

आईपीएल में आज किसका हैः आज आईपीएल 2026 मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होना है। हैदराबाद के खाते में 12 मैच में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ पांचवें नंबर पर है। आज के मैच में जीत चेन्नई सुपर किंग्स को 14 अंक तक पहुंचा देगी। वहीं हैदराबाद की टीम आज जीत के बाद 16 अंक तक पहुंच जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में एंट्री के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अलावा फिलहाल और किसी टीम का नाम आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं हुआ है। तीन जगह अभी भी खाली है और 10 में से 8 टीमें कंटेंडर बनी हुई हैं। सीएसके 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ छठे और हैदराबाद 12 मैच में 7 जीत और 5 हार के साथ तीसरे नंबर पर है। इस मुकाबले में हैदराबाद की जीत उसकी प्लेऑफ में एंट्री कराए या ना कराए यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन सीएसके की हार उसका अभियान का अंत कर देगी। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।

Articles you may like: