🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पुलिस वालों से कहूंगा कि जाति पूछकर गोली मारो, सम्राट चौधरी के बयान पर गरमायी राजनीति

विपक्ष ने जहां आरोप लगाया है कि जाति देखकर गोली मारी जा रही है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।

By Moumita Bhattacharya

May 21, 2026 21:21 IST

बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बीते दिनों बिहार में कई हाफ एनकाउंटर हुए। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुए इन एनकाउंटरों को पटना, सीवान, समस्तीपुर किशनगंज समेत अन्य जिलों में अंजाम दिया गया है।

विपक्ष ने जहां आरोप लगाया है कि जाति देखकर गोली मारी जा रही है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा है कि मैं पुलिस वालों से कहूंगा कि जाति पूछकर गोली मारो। इस बयान के बाद अब विवाद होना तय माना जा रहा है।

abp news की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग को अपनी चिंता होती है, मेरा उसपर कोई कमेंट नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग तो आजकल ये पूछ रहे हैं कि पुलिस एनकाउंटर यदि होता है तो उसमें जाति भी पूछनी चाहिए... मैं तो पुलिस वालों को कहूंगा कि पूछो... जाति पूछकर ही गोली चलाओ... मतलब क्या कॉमन सेंस लोग यूज कर रहे हैं।

Read Also | बिहार के बेटे ईशान किशन का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौंपा 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार

गौरतलब है कि दो दिन पहले RJD नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया था कि हम सम्राट चौधरी से पूछना चाहते हैं कि विशेष जाति देखकर एनकाउंटर करा रहे हैं। हमने जो घटना गिनाई उन लोगों का एनकाउंटर कब होगा? उन्होंने कहा था कि हम तो कहेंगे कि जिसके साथ दुष्कर्म हुआ उसकी जाति देखो और जिसने किया है उसकी भी जाति देखो।

दैनिक भास्कर की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके जवाब में ही आज (गुरुवार) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की पुलिस को मैंने जरूर कहा है कि कोई यदि पुलिस को चैलेंज करता है तो उसको 48 घंटे में जवाब दीजिए। ज्यादा लेट मत कीजिए। पुलिस सुशासन के लिए होती है... सख्ती के लिए होती है। अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचे ये जरूर कहूंगा।

Articles you may like: