🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या पहले से लिखी जा चुकी थी विजय थलपति की किस्मत? तमिलनाडु के CM विजय को मिला ‘GOAT’ गिफ्ट

वेंकट प्रभु ने विजय को एक गाड़ी...नहीं बल्कि गाड़ी का नंबर प्लेट उपहार में दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला गाड़ी का नंबर प्लेट भी कोई किसी को उपहार में देता है क्या!

By Moumita Bhattacharya

May 19, 2026 20:05 IST

तमिल फिल्मों के लोकप्रिय स्टार वेंकट प्रभु हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने विजय को एक ऐसा उपहार दिया है जिसे लेकर सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी खूब चर्चाएं हो रही हैं।

वेंकट प्रभु ने विजय को एक गाड़ी...नहीं बल्कि गाड़ी का नंबर प्लेट उपहार में दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला गाड़ी का नंबर प्लेट भी कोई किसी को उपहार में देता है क्या!

Read Also | चर्चाओं में छाया है मेट गाला में करण जौहर का राजा रवि वर्मा इंस्पायर्ड ड्रामैटिक केप लुक, जानें क्यों है खास?

वेंकट प्रभु ने गाड़ी का जो नंबर प्लेट विजय थलपति को उपहार में दिया है उसका नंबर है 'TN07 CM 2026'। खास बात है कि इस नंबर प्लेट का इस्तेमाल विजय थलपति की ही तमिल फिल्म 'GOAT' यानी The Greatest of All Time में किया गया था जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।

फिल्म में विजय थलपति जिस गाड़ी को चलाते नजर आते हैं उसका यहीं नंबर था। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तभी फैंस के बीच इस गाड़ी का नंबर काफी चर्चित हुआ था। हालांकि शायद ही किसी को उस समय अंदाजा रहा होगा कि ठीक 2 साल बाद यानी 2026 में विजय वाकई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री यानी CM बन जाएंगे।

साल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में काफी जोड़-तोड़ के बाद विजय थलपति ने मैजिक फिगर को छूआ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की गद्दी पर काबिज हो गए।

इसलिए काफी लोगों का मानना है कि 2024 की फिल्म में उस नंबर प्लेट का इस्तेमाल थलपति विजय के लिए भविष्यवाणी साबित हुई। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई कमेंट्स दिख रहे हैं जिसमें फैंस यह दावा कर रहे हैं कि शायद फिल्म निर्देशक पहले ही विजय के राजनीतिक भविष्य के बारे में जान चुके थे।

Read Also | रिलीज से पहले ही उत्सुकता बढ़ा रही है थलपति विजय की फिल्म 'जना नयगन', लीक के बाद हुआ ₹70 करोड़ का नुकसान

हाल ही में वेंकट प्रभु ने अपने X हैंडल पर थलपति विजय से हुई अपनी मुलाकात की कई फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में गाड़ी की यह खास नंबर प्लेट नजर आ रही है।

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "एक इतिहास रचा गया। एक सोच से सपना और वहां से आज का यह पल। हमारे सम्मानित मुख्यमंत्री विजय से मिलकर 'GOAT' में पहला मैनिफेश्टेशन उन्हें सौंपकर बहुत खुश हूं। यह तो सिर्फ शुरुआत है। TN07CM2026 "

गौरतलब है कि अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत से पहले फिल्म 'GOAT' थलपति विजय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था। फिल्म के रिलीज होने से कुछ महीनों पहले ही विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी TVK बनाने की घोषणा की थी।

Articles you may like: