हावड़ा स्टेशन पर खड़ी हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस में मंगलवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन के जनरल डिब्बे के शौचालय से धुआं निकलता देखा गया। धुआं देखते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी फैल गई।
सूचना मिलते ही RPF और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में संबंधित कोच को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटनास्थल पर स्निफर डॉग लाया गया है और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Read Also | राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रुकी
मिली जानकारी के अनुसार रेल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिशें कर रही है। प्लेटफॉर्म पर स्निफर डॉग लाकर जांच की जा रही है। वहीं सुरक्षा कर्मियों ने ट्रेन के यात्रियों से भी पूछताछ की। घटना के बाद स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। दूसरे डिब्बों में मौजूद यात्री भी एहतियातन नीचे उतर गए।
ट्रेन की कोच से निकलता धुआं Ei Samay हावड़ा के DCM और PRO हरी नारायण गंगोपाध्याय ने कहा ट्रेन के कोच में आग नहीं लगी थी। केवल धुआं देखा गया था जिसे तुरंत बुझा दिया गया। कोच के अंदर एक जगह से धुआं निकल रहा था। उस हिस्से को काटकर अलग कर दिया गया है।
Read Also | राजधानी एक्सप्रेस के बाद पटना-सासाराम फास्ट पैसेंजर में भड़की आग, रेलवे सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग ट्रेनों में अचानक आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रविवार की सुबह जब तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के लुनी रिछा स्टेशन से आगे बढ़ी तब ट्रेन के एक कोच में आग भड़क उठी थी।
वहीं सोमवार को भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी अचानक आग लगने का मामला सामने आया। राहत की बात रही कि दोनों मामलों में ही किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।