🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मनोज अग्रवाल के बाद कौन बनेगा बंगाल का अगला मुख्य निर्वाचन अधिकारी? 3 नामों पर मंथन जारी

राज्य की तरफ से CEO पद के लिए 3 अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव चुनाव आयोग के पास भेजा गया है।

By Moumita Bhattacharya

May 19, 2026 19:02 IST

बंगाल का अगला मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब ढूंढने की कवायद शुरू हो चुकी है। राज्य की तरफ से CEO पद के लिए 3 अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव चुनाव आयोग के पास भेजा गया है। आयोग इन तीनों में से किसी एक अधिकारी को बतौर CEO चुन लेंगे।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 3 IAS अधिकारियों के नाम चुनाव आयोग के पास भेजा गया है। जिन अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा गया है उनमें शामिल हैं -

  1. नीलन मीणा
  2. तन्मय चक्रवर्ती
  3. मौमिता गोदारा बसु

बताया जाता है कि वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इस वजह से वह वर्तमान में दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम कर रहे हैं। जुलाई 2026 को CEO के पद से वह अवकाश लेने वाले हैं।

Read Also | शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह बारासात कोर्ट में पेश

उससे पहले राज्य के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार ने 3 नामों का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है।

किस CEO ने कब संभाली जिम्मेदारी?

वर्ष 2017 में अरिज आफताब को CEO की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव का संचालन उन्होंने ही किया था। 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव का संचालन भी उन्होंने ही किया था। उनके अवकाश लेने के बाद दिव्येंदु दास को कार्यकारी CEO बनाया गया था।

वर्तमान में वह अतिरिक्त CEO के पद पर कार्यरत हैं। इसके बाद मनोज कुमार अग्रवाल को CEO पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उनके अवकाश लेने के बाद अगला CEO कौन बनेगा इस बाबत खोजबीन शुरू हो चुकी है।

Articles you may like: