🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'हम डबल इंजन की हाई स्पीड से दौड़ेंगे', शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा : नया कानून बनाकर नियुक्ति प्रक्रिया में लाएंगे पारदर्शिता

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नियुक्ति नीति को लेकर जिस नए कानून की जरूरत है उसे सरकार अगले विधानसभा सत्र में लाएगी।

By Moumita Bhattacharya

May 23, 2026 13:03 IST

नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सियालदह में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए इस बात की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति नीति को लेकर जिस नए कानून की जरूरत है उसे सरकार अगले विधानसभा सत्र में लाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में OMR की कार्बन कॉपी परीक्षार्थियों को दी जाएगी और इस नियम को लागू किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में Viva (मौखिक परीक्षा) में बहुत अधिक अंक दिए जाते हैं, जो सही नहीं है। इसके लिए न्यूनतम अंक तय होने चाहिए। उनका कहना था कि ओरल परीक्षा के अंकों को थोड़ा कम कर पारदर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Read Also | अग्निशमन यंत्र बेचने के नाम पर बड़ा खेल, 'मुख्यमंत्री ऑफिस से आया हूं' बताकर वसूले रुपए

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार होने की वजह से पश्चिम बंगाल की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति घोटाला, नगरपालिका नियुक्ति घोटाला, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप, 26 हजार शिक्षकों, शिक्षिकाओं और गैर -शिक्षा कर्मियों की नौकरी रद्द आदि घटनाओं की वजह से पश्चिम बंगाल की काफी बदनामी हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में नियुक्ति प्रक्रिया की वजह से पश्चिम बंगाल में जो परिस्थिति पैदा हुई है उससे शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र रहे कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल की छवि धूमिल हुई है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक इसी स्थिति को सुधारने के लिए अब भाजपा सरकार नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र भी भ्रष्टाचार से प्रभावित हुए हैं। इन सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह बदलकर पारदर्शिता के आधार पर नियुक्ति करना ही नई सरकार का एकमात्र लक्ष्य है।

Read Also | दुर्गा पूजा से पहले ही बंगाल में कमल के फूलों की बंपर मांग, ऑफ-सीजन भारी डिमांड से बाजार गर्म, क्या है वजह?

साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी स्तर पर या सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर हम विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड, अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति सहित केंद्र सरकार की विभिन्न संस्थाओं में जिस तरह की पहल भारत सरकार ने की है, उसी रास्ते पर पश्चिम बंगाल की डबल इंजन सरकार भी चलेगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'हम डबल इंजन की हाईस्पीड में दौड़ेंगे। अब यहां केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे।'

Articles you may like: