रविवार को UPSC 2026 (प्रिलिम्स) की परीक्षा होने वाली है। इस वजह से कोलकाता मेट्रो के ब्लू और ग्रीन लाइन पर अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं चलाने की घोषणा की गयी है। बताया जाता है कि परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।
ब्लू लाइन
कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर 24 मई (रविवार) को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होगी। आम समय में रविवार को दिन भर में 152 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होती है जिसकी जगह पर इस रविवार को 160 मेट्रो (80 अप और 80 डाउन) उपलब्ध होंगी।
बताया जाता है कि सुबह 7 से 9 बजे के बीच अप और डाउन दोनों दिशाओं में 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके बाद पूरे दिन सामान्य समय सारणी के मुताबिक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दिन मेट्रो सेवा सुबह 7 बजे से ही उपलब्ध होगी।
टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो के प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ग्रीन लाइन
कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन पर रविवार (24 मई) को सामान्य 108 मेट्रो सेवाओं के बजाए 116 मेट्रो सेवाएं (58 अप और 58 डाउन) उपलब्ध होंगी। इस लाइन पर भी सुबह 7 से 9 बजे के बीच दोनों दिशाओं में 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके बाद पूरे दिन रविवार की सामान्य समय सारणी के आधार पर ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।
टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो के प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।