🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता आ रहे हैं अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो, क्या बंगाल में निवेश का खुलेगा रास्ता?

पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अमेरिका के विदेश सचिव से मुलाकात कर सकते हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 22, 2026 18:07 IST

14 सालों बाद कोलकाता आ रहे है अमेरिका के कोई विदेश सचिव। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के विदेश सचिव मार्को रुबियो (Marco Rubio) शनिवार को अपने भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से ही करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो वह अपनी पत्नी के साथ कोलकाता आने वाले हैं। प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर रुबियो का विमान उतरने वाला है।

एयरपोर्ट से वह सबसे पहले मदर हाउस जाएंगे। वहां से चिल्ड्रेंस होम जाएंगे। इसके बाद मार्को रुबियो विक्टोरिया मेमोरियल जा सकते हैं। बताया जाता है कि दिनभर कोलकाता में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद शाम को वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Read Also | पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में NIA ने कोलकाता से एक को किया गिरफ्तार, पहलगाम हमले से जुड़े हैं तार

इससे पहले मई 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंक्टन (Hillary Clinton) कोलकाता आयी थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। अब राज्य में राजनीतिक समीकरणों बदलाव के बाद एक बार फिर अमेरिकी विदेश सचिव के कोलकाता आने की चर्चा शुरू हो गई है।

सूत्रों का दावा है कि पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अमेरिका के विदेश सचिव से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल में मिली भाजपा की जीत के लिए बधाई दी थी। इसे लोगों ने असामान्य घटना माना था।

Read Also | बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने दी PM मोदी को बधाई

अब अमेरिकी विदेश सचिव के संभावित दौरे को लेकर अटकलें लगायी जा रही है कि इससे पश्चिम बंगाल में अमेरिकी निवेश और आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं।

कुटनीतिक दृष्टिकोण से भी मार्को रुबियो का बंगाल दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से चीन की सक्रियता बनी हुई है। इसके अलावा अमेरिका की नजर बांग्लादेश और म्यांमार की मौजूदा स्थिति पर भी लगातार बनी हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियोराज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

Articles you may like: