🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा! जानिए किन दस्तावेजों से बनेगा खास QR स्मार्ट कार्ड

महिलाओं के लिए खास इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा और इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को क्या-क्या करना पड़ेगा? आइए जान लेते हैं

By Moumita Bhattacharya

May 22, 2026 17:25 IST

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि महिलाओं के लिए 1 जून से निःशुल्क बस सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाएगी। यह फैसला गत सोमवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था।

अब राज्य के परिवहन विभाग ने इस घोषणा की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिया है। इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी की गयी है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं के लिए खास इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा और इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को क्या-क्या करना पड़ेगा?

बनाना पड़ेगा स्मार्ट कार्ड

परिवहन विभाग की ओर से जो विज्ञप्ति जारी की गयी है उसके मुताबिक निःशुल्क बस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को एक स्मार्ट कार्ड बनाना पड़ेगा। यह कार्ड QR कोड वाला एक डिजिटल कार्ड होगा। सरकारी बसों में आवाजाही करते समय महिलाओं को इस कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

Read Also | 20 जून तक बंगाल में 500 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती, गृह मंत्रालय ने जारी की विज्ञप्ति

विशेष कार्ड बनाने के लिए लगेंगे कौन-कौन से दस्तावेज?

इस कार्ड को बनाने के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वह निम्न हैं :-
  1. आधार कार्ड
  2. वोटर परिचय पत्र (EPIC)
  3. VB-G RAMG जॉब कार्ड (ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड)
  4. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड
  5. ड्राईविंग लाइसेंस
  6. पैन कार्ड
  7. भारतीय पासपोर्ट
  8. फोटो समेत पेंशन से संबंधित दस्तावेज
  9. केंद्रीय/राज्य सरकार/राष्ट्रीयकृत संस्थान/पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा प्रदान किया हुआ फोटो समेत परिचय पत्र।
  10. स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रदान किया हुआ परिचय पत्र।
  11. पश्चिम बंगाल सरकार प्रबंधन द्वारा प्रदान किया हुआ परिचय पत्र।

उपरोक्त ऐसे सरकारी वैध दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ स्वीकार किए जाएंगे। इसके साथ ही लाभार्थी की एक हाल ही खींची हुई तस्वीर भी आवश्यक होगी।

कैसे करेंगी आवेदन?

इस योजना का लाभ पाने के लिए अपने क्षेत्र के BDO अथवा SDO के पास आवेदन जमा करना होगा। आवेदन पत्र के साथ निर्धारित दस्तावेज और हाल में खींची हुई फोटो भी जमा करनी होगी। परिवहन विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की सभी स्थायी निवासी महिलाएं इस सुविधा को प्राप्त कर सकेंगी।

यह सुविधा राज्य की सभी परिवहन निगम बसों WBTC, NBSTC और SBSTC की सभी बसों में लागू होगी। इसके अलावा लंबी दूरी की सभी सरकारी बस सेवाओं में भी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

स्पष्ट किया गया है कि जब तक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हो जाता है तब तक महिलाएं किसी भी एक सरकारी फोटो पहचान पत्र को बस कंडक्टर को दिखाकर सत्यापन करा सकती हैं। इसके बाद उन्हें ‘जीरो वैल्यू टिकट’ या थर्मल पेपर टिकट जारी किया जाएगा जिससे वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

Articles you may like: