🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आखिरकार मौसम विभाग ने सुनायी राहत की खबर, कोलकाता समेत बंगाल के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। क्या इससे उमस से मिलेगी राहत?

By Moumita Bhattacharya

May 22, 2026 10:29 IST

पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने कोलकाता समेत बंगाल के सभी क्षेत्रों में लोगों की हालत खराब हो गयी है। हवा में नमी के कारण उमस से होने वाली परेशानी अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।

शुक्रवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि इससे थोड़ी राहत मिलने के बावजूद उमस से पूरी तरह निजात अभी नहीं मिलेगी।

दूसरी तरफ उत्तर बंगाल की स्थिति अलग है। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के दक्षिण में एक चक्रवात (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बन रहा है। इसी के प्रभाव से कोलकाता समेत पूरे बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इससे उमस भरे मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

बताया जाता है कि दक्षिण बंगाल में बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान में गर्मी का प्रभाव जारी रहने की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Read Also | दुर्गा पूजा से पहले ही बंगाल में कमल के फूलों की बंपर मांग, ऑफ-सीजन भारी डिमांड से बाजार गर्म, क्या है वजह?

दूसरी तरफ बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया और पूर्व बर्धमान में मौसम विभाग ने कालबैसाखी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

रविवार तक इन इलाकों में तूफान और बारिश की संभावना अधिक बनी रहेगी। सोमवार से दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में बादल गरजने के साथ ही बारिश और आंधी की स्थिति देखने को मिल सकती है।

वही उत्तर बंगाल में मौसम विभाग ने भारी से अतिभारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार तक दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

सोमवार से बारिश की तीव्रता कुछ कम होने की संभावना है लेकिन दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में फिर भी हल्की बारिश जारी रह सकती है। अत्यधिक बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव होने की संभावना जताई गई है। जानकारों का मानना है कि अधिक बारिश होने की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का भी खतरा पैदा हो सकता है। बारिश के दौरान दृश्यता कम हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने गाड़ियां चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Articles you may like: