बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) का यह पहला दिल्ली दौरा है। गुरुवार को वह दो दिवसीय दौरे पर देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरे के दौरान अगले दो दिनों में मुख्यमंत्री कई अहम बैठकों में हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शुभेंदु अधिकारी राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिलकर बैठकें कर सकते हैं।
22 मई को कौन-कौन सी बैठकें करेंगे मुख्यमंत्री?
- 22 मई की सुबह 10:30 बजे शुभेंदु अधिकारी की रक्षा मंत्री के साथ बैठक कर सकते हैं।
- इसके बाद दोपहर 11:45 बजे राष्ट्रपति के साथ उनकी मुलाकात हो सकती है।
- फिर शाम 3 बजे उप-राष्ट्रपति के साथ बैठक निर्धारित बताई जा रही है।
Welcome to Delhi 🙏
— Saumitra khan (@KhanSaumitra) May 21, 2026
The Dynamic CM of West Bengal Shri @SuvenduWB da 💐
Your historic first visit after taking oath marks a new dawn. Guided by Respected Shri @narendramodi Ji’s vision and fueled by your hard work,
Bengal will become India’s No. 1 state 🇮🇳 pic.twitter.com/Dsy327MiuH
बताया जाता है कि गुरुवार की रात को दिल्ली में अमित शाह (Amit Shah) और शुभेंदु अधिकारी की बैठक हुई। इस दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा बीएसएफ को जमीन आवंटन से जुड़े विषय पर भी बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम दिल्ली में प्रधानमंत्री से उनकी औपचारिक मुलाकात होने की संभावना है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि शुभेंदु अधिकारी कल रात को कोलकाता वापस लौट सकते हैं।