आज का राशिफल शुक्रवार 22 मई 2026 (Horoscope Today)। चंद्रमा आज कर्क राशि छोड़कर सिंह राशि में गोचर करेगा। पंचांग के अनुसार आज सुबह 6:24 तक ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी तिथि रही।
आज वृद्धि योग और ध्रुव योग का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज अश्लेषा नक्षत्र और मघा नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार माँ लक्ष्मी का दिन होता है। आज सुबह ४:५४ बजे सूर्योदय हुआ और शाम ६:१३ बजे सूर्यास्त होगा। लक्ष्मी के आशीर्वाद से आज कुछ कुछ राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। अन्य राशि के जातकों को आज विभिन्न छोटे-बड़े समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
आज कौन सी राशि का समय अच्छा है, किन्हें सावधान रहना चाहिए, यह विस्तार से जान लेते हैं।
मेष--आज बच्चों के बारे में चिंता बढ़ सकती है। अचानक कुछ धन प्राप्ति हो सकती है। नए काम का अवसर आ सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से दबाव आ सकता है। छात्र लोग पढ़ाई में अपेक्षित परिणाम पाएंगे। नई कार खरीदने की संभावना है।
वृषभ--व्यवसाय में नए संबंध स्थापित हो सकते हैं। जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं। संपत्ति से संबंधित लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। किसी करीबी मित्र द्वारा धोखा खा सकते हैं। बुजुर्गों की स्वास्थ्य समस्या के कारण खर्च हो सकते हैं।
मिथुन--संयुक्त और साझेदारी व्यवसाय में मुनाफा बढ़ सकता है। मिथुन राशि के जातक बेईमान व्यक्ति द्वारा धोखा खा सकते हैं। लंबे समय के ऋण के जाल से आज मुक्ति पाने की संभावना है। राजनीतिक व्यक्तियों से दूर रहें। बचत की मात्रा बढ़ सकती है।
कर्क--कर्क राशि के जातकों के भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। विदेशी व्यापार से मुनाफा बढ़ेगा। अविवाहितों का विवाह निश्चित हो सकता है। राजनीतिज्ञों की साख और पदोन्नति बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ आपके कंधों पर आ सकती हैं।
सिंह--आज सिंह राशि के जातक अपने रिश्तेदारों की ईर्ष्या का कारण बन सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद प्राप्त कर सकते हैं। घर में मेहमान आने की संभावना है। उच्च रक्तचाप से संबंधित समस्या में परेशानी हो सकती है। नई नौकरी पाने की खुशखबर मिल सकती है। अनावश्यक झगड़े से दूर रहें।
कन्या--विदेश यात्रा या भ्रमण का संकेत है। आज पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। नई गाड़ी खरीदने का योग है। कार्यस्थल पर अधीनस्थ कर्मचारी से लाभ प्राप्त हो सकता है। चिकित्सा संबंधित खर्च बढ़ने की संभावना है।
तुला--आज कानूनी समस्याओं का समाधान पाएं तुला राशि के जातक। गुप्त शत्रु के कारण नुकसान का आशंका है। पारिवारिक विवाद आज बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति या स्थानांतरण की संभावना है। आध्यात्मिक गुरु की सान्निध्य प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक--आज आप दोस्त से मदद पा सकते हैं। यात्रा की संभावना है। बच्चे की प्रगति के कारण गर्व महसूस करेंगे। ऋण मंजूर होने की संभावना है। इलाज के कारण खर्च बढ़ेगा। बुजुर्गों के साथ मतभेद होने की संभावना है।
धनु--आज धनु राशि के जातकों का व्यापार में लाभ बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने का संकेत है। धोखेबाज की मीठी बातों से प्रभावित होने पर नुकसान हो सकता है। अविवाहितों के विवाह संबंधी संपर्क स्थापित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मतभेद कम हो सकते हैं।
मकर--व्यवसाय और वाणिज्य में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर सकते हैं। किसी को आर्थिक मदद करने पर आज समस्या में पड़ सकते हैं। उत्तराधिकार से धन प्राप्त होने की संभावना है। बड़े भाई या बहन से असहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर हैं। दूरस्थ स्थान की यात्रा हो सकती है।
कुम्भ--आज कानून की जटिलता बढ़ सकती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। ऋण संबंधित आवेदन मंजूर होने की संभावना है। असंगत बातचीत में समस्या हो सकती है। नए प्रेम संबंध में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी पाने की संभावना प्रबल है।
मीन--उच्च शिक्षा में नए कदम उठा सकते हैं मीन राशि के जातक। पैतृक स्रोत से धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटे भाई या बहन से वित्तीय सहायता मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले शुभचिंतक की राय लेना उचित होगा।
सूचना सहायता: देवज्योति मजूमदार
संपर्क: 9874630830