विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर विक्रम साहू चर्चाओं में आ गए थे। अब उन्होंने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिली है। विक्रम साहू का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें रोज अंतर्राष्ट्रीय नंबर से फोन कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से धमकियां दी जा रही है।
विक्रम साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह खुद की और परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं।
NDTV की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम साहू का आरोप है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल आ रहे हैं। विक्रम साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। साहू का आरोप है कि वीडियो कॉल करने वाले लोग उन्हें हथियार दिखाकर धमकाते हैं और उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। विक्रम साहू का दावा है कि मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।
Read Also | गूगल सर्च में धमाल मचा रही है बंगाल की 'झालमुड़ी', जानिए लोगों ने क्या-क्या किया Search?
विक्रम साहू ने बताया कि फोन करने वाले पहले धार्मिक अभिवादन करते हैं और उसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। वे मुझसे पूछते हैं कि तुम जिंदा हो या मर गए। मुझे व्हाट्सऐप पर भी धमकी भरा संदेश भी मिले हैं, जिनमें लिखा है कि तुम्हें बम विस्फोट में मार दिया जाएगा।
Jhargram, West Bengal: The Jhalmuri vendor, who had once served jhalmuri to the Prime Minister Narendra Modi, has claimed that he is receiving threats from Pakistan and Bangladesh
” IANS (@ians_india) May 22, 2026
Jhalmuri vendor Vikram Sao says, "They are calling from Pakistan and threatening that they will pic.twitter.com/xJOe4cwuQI
गौरतलब है कि 19 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साहू की दुकान पर रुककर कुछ देर के लिए झालमुड़ी का स्वाद चखा था। इसकी फोटो और वीडियो उन्होंने अपने X हैंडल पर शेयर भी किया था। वीडियो में वह विक्रम साहू से बात करते नजर आ रहे थे।
इस घटना के बाद ही राज्य की राजनीति में झालमुड़ी का खास स्थान बन गया था। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई के साथ-साथ झालमुड़ी खाकर भी इस जीत का जश्न मनाया था।
Read Also | बंगाल में BJP की जीत का जश्न, दफ्तरों में बंटी झालमुड़ी और परोसा गया मछली-भात
हालांकि विक्रम साहू ने स्पष्ट किया कि धमकी भरा कॉल करने वाले लोगों ने उनके प्रधानमंत्री से जुड़ाव के बारे में कोई बात नहीं कही। उन्होंने बताया कि कॉल्स की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनकी दुकान पर आने के बाद से ही हुई।
NDTV की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम साहू और उनके परिवार की सुरक्षा की बात को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।