🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सावधान! जयपुर में फिर सक्रिय 'प्रसाद गैंग', बुजुर्ग-महिलाओं को लड्डू खिलाकर बदमाशों ने की लूट

जयपुर के खो-नागोरियान में महिला से ज्वेलरी की लूट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, जामडोली इलाके में बदमाशों ने बुजुर्ग को धमकाकर लूट की।

By लखन भारती

May 22, 2026 17:18 IST

जयपुरः जयपुर में प्रसाद खिलाकर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय है। राजस्थान की राजधानी के 2 अलग-अलग इलाकों में दो वारदात दर्ज की गई है। वारदात भले ही अलग-अलग इलाकों में हुईं, लेकिन पैटर्न एक जैसा है। इस गैंग के निशााने पर बुजुर्ग और महिलाएं हैं। मंदिर से लौट रही महिला को एक शख्स ने रोका और खुद को बाबा बताकर प्रसाद खिलाया। फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इस गिरोह ने खो-नागोरियान और जामडोली में लूट की। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, लेकिन फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बेहद ही धार्मिक भावना की आड़ में वारदात करते हैं।

बदमाश बोले- बीमार बच्चे का इलाज करने आए

खो-नागोरियान इलाके में 48 वर्षीय पीड़िता को 3 बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला को कहा कि वह बालाजी मंदिर से आए हैं। एक बीमार बच्चे का इलाज करने के लिए जयपुर आने की बात बताई। महिला को धीरे-धीरे बदमाशों की बात पर भरोसा हो गया और फिर उन्होंने महिला को प्रसाद खिलाया। लड्डू खाने के बाद महिला बदमाशों की हर बात मानने लगी। उसे सुनसान गली में ले जाकर सोने के झूमके और अन्य ज्वेलरी लूट ली। थोड़ी देर बाद महिला को जब होश आया तो उसे पूरी कहानी समझ आ गई। वह पति के साथ थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज करवाया।

बुजुर्ग को दी डरा-धमकाकर लूटा

जामडोली इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग भी ऐसी ही एक गैंग का शिकार हो गया। पीड़ित तिलक हॉस्पिटल के पास पैदल जा रहा था। पीछे से बाइक सवार 2 व्यक्ति आए और रास्ता पूछने लगे। इसके बाद बुजुर्ग से बातचीत की और बाइक पर बैठाकर ले गए। सुनसान इलाक़े में ले जाकर उसे डराया-धमकाया। डरे-सहमे बुजुर्ग ने गले की चेन और पर्स छीन लिया। इसके बाद धक्का देकर सड़क पर उतारकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने जामडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस बाइक सवार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

महाराष्ट्र की गैंग पर पुलिस को शक

इससे पहले माणक चौक पुलिस ने ऐसी ही गैंग का ख़ुलासा किया था। लेकिन एक बार फिर से शहर में 2 वारदात चौंकाने वाली है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से प्रसाद या ताबीज़ नहीं ले। डीसीपी (ईस्ट) रंजिता शर्मा ने बताया कि स्पेशल टीम गठित कर कर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इन मामलों में महाराष्ट्र की गैंग की भूमिका का दावा किया जा रहा है।

Articles you may like: