सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 200 रन बना सकी। इस हार से आरसीबी को खासा नुकसान नहीं हुआ है। वह टेबल टॉपर ही हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया। इस जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी। 166 रन बनाते ही बेंगलुरु की टीम टेबल में पहले स्थान के साथ पहले क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर गई। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक के बावजूद बेंगलुरु और गुजरात से कम नेट रन रेट की वजह से टॉप-2 से बाहर होना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। ईशान किशन ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके जवाब में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की नई सलामी जोड़ी ने बेंगलुरु के लिए दमदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 460रन की साझेदारी हुई। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंद में 44 और कोहली ने 11 गेंद में 15 रन बनाए। देवदत्त पडिकल 21 रन ही बना सके। रजत पाटीदार ने 39 गेंद में 56 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाये। टिम डेविड ने सात गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगात हुए नाबाद 15 रन बनाये।
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड (26) को रसिख ने आउट किया। अभिषेक शर्मा 22 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सनराइजर्स का तीसरा विकेट 17वें ओवर में हाइनरिक क्लासन के रूप में गिरा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। हाइनरिक क्लासन ने 24 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के लगाते हुए 51 रन बनाये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 46 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। इस स्कोर के साथ सनराइजर्स ने टॉप 2 में अपना स्थान पक्का करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।