🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो, कुछ देर रुकने के बाद भरी दिल्ली की उड़ान

अपने भारत दौरे की शुरुआत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कोलकाता से की। वह अपनी पत्नी के साथ भारत आए हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 23, 2026 12:21 IST

लगभग 14 सालों बाद अमेरिका के कोई विदेश सचिव कोलकाता आएं। शनिवार को अपने भारत दौरे की शुरुआत डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन के विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कोलकाता से की। वह अपनी पत्नी के साथ भारत आए हैं। बताया जाता है कि लगभग 3 घंटों तक कोलकाता के विभिन्न जगहों पर घूमने के बाद वह दिल्ली की उड़ान भर चुके हैं।

बताया जाता है कि मार्को रुबियो 4 दिनों के दौरे पर भारत आए हैं। इस दौरान चतुर्देशिय क्वाड की बैठक के साथ-साथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अकेले में बैठक भी कर सकते हैं।

Read Also | कोलकाता आ रहे हैं अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो, क्या बंगाल में निवेश का खुलेगा रास्ता?

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे उनका विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जूनेट डूजडेबेज रुबियो कोलकाता में स्थित मदर हाउस गए। उल्लेखनीय है कि कोलकाता का मदर हाउस मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी का वैश्विक मुख्यालय है। वहां के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद वह चिल्ड्रेंस होम और विक्टोरिया मेमोरियल भी गए। इसके बाद वह सीधा कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे जहां से उन्होंने दिल्ली की उड़ान भरी।

मदर हाउस में मार्को रुबियो का स्वागत Image : ANI

बता दें, 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड की बैठक होने जा रही है। भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के प्रभाव को संतुलित करने के उद्देश्य से भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने यह गठबंधन बनाया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्नी वोंग (Penny Wong) और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी (Toshimitsu Motegi) भी भारत आने वाले हैं।

विदेश मंत्रालय सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान केवल क्वाड देशों की बैठक ही नहीं होगी बल्कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी हो सकती हैं। संभावना है कि इन सभी देशों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बैठक हो।

संभावना जतायी जा रही है कि रविवार को मार्को रुबियो के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बैठक हो। हालांकि इस बाबत अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है। नरेंद्र मोदी और जयशंकर के साथ मार्को रुबियो क्वाड के अलावा पश्चिम एशियाई युद्ध की वजह से देश में पैदा हुए 'ईंधन संकट' को लेकर भी बात कर सकते हैं।


Articles you may like: