महिला वोट बैंक पर जमी हुई हैं निगाहें। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों के ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'लक्ष्मी भंडार' परियोजना को शुरू करने की घोषणा की थी। चुनाव पूरा होते ही उन्होंने अपना वादा निभाया और परियोजना को शुरू किया। अब साल 2026 का विधानसभा चुनाव भी दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
उससे ठीक पहले अंतरिम बजट में राज्य सरकार के आवंटित राशि को बढ़ाने की घोषणा की है। राज्य बजट में हुई घोषणानुसार नए वित्तीय वर्ष से प्रत्येक महिला को 'लक्ष्मी भंडार' परियोजना के तहत ₹500 की अतिरिक्त सहायता राशि मिलेगी। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार ने कुल 15 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया है।
बजट में की गयी घोषणा के अनुसार जिन महिलाओं को ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती थी उन्हें अब ₹1500 की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा पिछड़े वर्ष की महिलाओं को इस परियोजना के तहत ₹1700 की वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 से ही इसे लागू करने का फैसला लिया गया है। यानी विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही महिलाओं को बढ़ी हुई राशि मिलेगी।