🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बरानगर में तृणमूल के पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़, सजल घोष ने की निंदा

भाजपा उम्मीदवार सजल घोष बरानगर में हुई पार्टी कार्यालय तोड़फोड़ की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना का समर्थन नहीं करता। इसकी निंदा करता हूं।

By Moumita Bhattacharya

May 04, 2026 16:14 IST

मतगणना के दिन बरानगर विधानसभा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। तृणमूल के पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के 15 नंबर वार्ड में स्थित पार्षद प्रमुख अपर्णा मौलिक का पार्टी कार्यालय भी क्षतिग्रस्त किया गया।

भाजपा उम्मीदवार सजल घोष बरानगर में हुई पार्टी कार्यालय तोड़फोड़ की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना का समर्थन नहीं करता। इसकी निंदा करता हूं।

Read Also | आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल आगे, BJP की मजबूत बढ़त, तृणमूल कैंप पर हमले का आरोप

अगर मेरी ही पार्टी के लोग इसमें शामिल हैं तो भी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी कार्यालय एक धार्मिक स्थल की तरह होता है। मैं खुद उस कार्यालय जाऊंगा। ऐसी चीजें नहीं होने दूंगा।

बता दें, भाजपा के उम्मीदवार सजल घोष घोष 5 राउंड की गिनती के बाद बरानगर सीट पर 8,307 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें अब तक 33,089 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर सायंतिका बनर्जी हैं जिन्हें 24,782 वोट मिले हैं।

वहीं वामपंथी और कांग्रेस उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं।

Articles you may like:

Election