तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अगर थलपति विजय की पार्टी TVK जीतती है तो पिछले 49 सालों में वह पहले ऐसे फिल्म स्टार होंगे जो ए. जी. रामचंद्रन के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे पहले 1977 में सिनेमा ने सत्ता पर अपना कब्जा जमाया था जब ए. जी. रामचंद्रन ने विधानसभा चुनाव जीतकर तमिलनाडु में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। उन्होंने 1987 तक करीब 1 दशक तक तमिलनाडु में सत्ता संभाली थी जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी।
हालांकि इसके बाद जे. जयललिता ने भी तमिलनाडु में सत्ता की बागडोर संभाली थी। वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार जरूर थी लेकिन उन्होंने AIADMK में शामिल होकर ही यह मुकाम हासिल किया था। उन्होंने अपनी अलग पार्टी नहीं बनायी थी।
अब साल 2026 के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में दावा किया जा रहा है कि महज 2 साल पुराना पार्टी TVK राज्य में 100 से 118 सीटें जीतने वाली है। इससे पहले जिन अभिनेताओं ने सिनेमा में सक्रिय रहते हुए राजनीति में अपना जुड़ाव रखा उनके मुताबले ने अपने पूर्व के नेताओं के मुकाबले थलपति विजय कहीं अधिक स्पष्ट और केंद्रित बताए जाते हैं।
2009 से हुई शुरुआत
थलपति विजय ने अपने फैन बेस को संगठित करने की प्रक्रिया 2009 से ही शुरू कर दी थी। शुरुआत में इसे एक सामाजिक सेवा और वेलफेयर नेटवर्क के रूप में पेश किया गया, लेकिन समय के साथ इसने राहत कार्य, शिक्षा सहायता और स्थानीय स्तर के हस्तक्षेपों के जरिए बूथ-स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
Read Also | प्राथमिक रुझानों में तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी को बड़ी बढ़त, स्टैलिन पीछे
2011 में इस संगठन ने खुलकर AIADMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन किया। यह पहली बार था जब थलपति विजय ने राजनीति में अपना पहला स्पष्ट उठाया। इसके साथ ही उन्होंने परखा कि उनका स्टारडम वोटों में कितना बदल सकता है।
2010 के दशक के आखिर और 2020 के बाद थलपति विजय के इमेज ने उनकी राजनीति में आने के संकेत सामने आए।
उनकी पार्टी TVK की असली ताकत पार्टी लॉन्च से पहले ही दिखने लगी थी। 2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में विजय मक्कल इयाक्कम के उम्मीदवारों ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से अधिकांश पर जीत हासिल की। इससे साफ हुआ कि उनकी पार्टी सिर्फ भीड़ जुटाने तक ही नहीं बल्कि बल्कि लोकप्रियता को वोट में बदलने की क्षमता भी रखती है।
फरवरी 2024 में जब विजय ने अपनी पार्टी TVK लॉन्च की तो उनका रुख काफी स्पष्ट था। उन्होंने ऐलान किया कि TVK 2026 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। लगभग तीन दशक के करियर और करीब 70 फिल्मों के बाद इस बीच विजय ने फिल्मों से अपने संन्यास का भी ऐलान किया। इसके साथ ही उनका संदेश बिल्कुल साफ था - राजनीति उनके लिए कोई साइड प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह से समर्पित कदम है।