🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्रशांत किशोर का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल-'धोनी से भी फेमस हो जाऊंगा'

अभिनेता विजय की पार्टी ने शुरुआती रुझानों में राजनीतिक समीकरण बदल दिए।

By शिखा सिंह

May 04, 2026 14:57 IST

चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलाग वेट्री कझगम (टीवीके) को शुरुआती रुझानों में बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। मतगणना के शुरुआती संकेतों ने न केवल तमिलनाडु बल्कि देशभर में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। दो साल पहले गठित इस पार्टी के प्रदर्शन को लेकर यह चर्चा तेज है कि इसने लंबे समय से स्थापित द्रविड़ राजनीति के प्रभावशाली गढ़ों को चुनौती दी है।

इस बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अभिनेता विजय और टीवीके को लेकर एक भविष्यवाणी जैसा बयान दिया था। यह वीडियो लगभग एक साल पुराना बताया जा रहा है और अब चुनावी रुझानों के साथ इसके जुड़ने के कारण यह फिर से चर्चा में आ गया है।

वीडियो में प्रशांत किशोर यह कहते हुए नजर आते हैं कि यहां एम. एस. धोनी को जानने वाले काफी हैं। वह अकेले बिहारी हैं जिनकी लोकप्रियता तमिलनाडु में मुझसे ज्यादा है। लेकिन याद रखिएगा जब मैं आपको (टीवीके) जीतने में मदद करूंगा तो तमिलनाडु में मैं धोनी से भी ज्यादा प्रसिद्ध हो जाऊंगा।

चुनाव रुझानों के अनुसार तमिलाग वेट्री कझगम 234 में से लगभग 108 सीटों पर आगे चल रही है। इस प्रदर्शन को देखते हुए टीवीके की स्थिति को बेहद मजबूत माना जा रहा है और पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर पहले इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) से जुड़े रहे हैं लेकिन अब वह इससे अलग हो चुके हैं। उन्होंने पिछले वर्ष बिहार चुनाव में हार के बाद यह घोषणा की थी कि वह आगे किसी भी राजनीतिक दल को परामर्श नहीं देंगे।

Articles you may like:

Election