🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा 'ऐतिहासिक'

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा में बढ़त बना ली है जिससे ममता बनर्जी की चौथी बार सरकार बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

By Moumita Bhattacharya

May 04, 2026 15:20 IST

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली बढ़त की सराहना करते हुए सांसद रवि किशन ने सोमवार को इसे 'ऐतिहासिक' बदलाव करार दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य ने 'डर के माहौल' से खुद को मुक्त कर लिया है। मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसका श्रेय उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सनातनी' विश्वास को दिया।

सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने 'मां दुर्गा के आशीर्वाद' से अपनी पहचान फिर से हासिल की है।

उन्होंने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कि पूरे बंगाली समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति पर भरोसा जताया है जिसमें वहां केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्णय भी शामिल है। इस ऐतिहासिक बढ़त के लिए उन्होंने पूरे देश को बधाई दी। बता दें, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा में बढ़त बना ली है जिससे ममता बनर्जी की चौथी बार सरकार बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

Read Also | सूर्यास्त के बाद आप जरूर जीतेंगे, Wait & Watch : पार्टी कार्यकर्ताओं को ममता बनर्जी ने दिया कौन सा संदेश?

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही है जबकि तृणमूल 86 सीटों पर पीछे है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और दो सीटों से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा 180 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में 91.66% मतदान हुआ, जबकि पहले चरण में 93.19% वोटिंग हुई थी। दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 92.47% रहा। साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल ने भारी बहुमत हासिल किया था। पार्टी ने 294 में से 213 सीटें जीतीं और लगभग 48% वोट शेयर प्राप्त किया।

Articles you may like:

Election