🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आरजी कर भ्रष्टाचार मामले के आरोपी अख्तर अली कहां हैं? नहीं जानती है CBI

रविवार को अख्तर अली से संपर्क करने की बार-बार कोशिशें तो की गयी लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी।

By Arpita Hazra, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 09, 2026 10:01 IST

आरजी कर अस्पताल भ्रष्टाचार मामले में वहां के पूर्व डेप्यूटी सुपर अख्तर अली वर्तमान में कहां हैं? क्या वह आत्मसमर्पण के लिए अलीपुर में CBI-2 अदालत में आने वाले हैं? यह पूछने के लिए रविवार को उनसे संपर्क करने की बार-बार कोशिशें तो की गयी लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी।

पिछली शुक्रवार को ही अलीपुर अदालत ने अख्तर अली को गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया था। आरोप है कि उनका नाम CBI की सप्लीमेंटरी चार्जशीट में तो है लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुए। कलकत्ता हाई कोर्ट में उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन भी किया था लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।

Read Also | अदालत में हाजिर होने के बावजूद आरजी कर मामले में अख्तर अली न कर पाएं सरेंडर, न किया गया गिरफ्तार!

इस बीच वह हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भी भर्ती हुए थे। शनिवार को अचानक वह अलीपुर अदालत के बंद हो जाने के बाद आत्मसमर्पण के लिए पहुंचे थे। उस समय उन्होंने दावा किया था कि मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती था। मेरे पास मोबाइल नहीं था इसलिए मुझे पता नहीं चला कि आज (शनिवार) अदालत जल्दी बंद हो जाती है।

वहीं दूसरी ओर CBI का आरोप है कि वह बिना किसी को पूर्व सूचना दिए अदालत में अपनी मर्जी से आ गए थे। इसलिए उस समय वहां CBI के वकील नहीं थे और न ही अख्तर अली के वकील वहां थे। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वह सोमवार को फिर से अदालत में आत्मसमर्पण के लिए आ सकते हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होनी है। CBI सूत्रों का दावा है कि उन्हें ढूंढने के लिए टीम भेजी गयी थी लेकिन अस्पताल समेत कई अन्य जगहों पर ढूंढने के बावजूद उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Prev Article
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टरी के दो छात्रों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत
Next Article
भारतीय खाद्य निगम कोलकाता में “हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष” पर राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन

Articles you may like: