जम्मु-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पिछले साल 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) चलाया था। गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल का फोटो बदल लिया है।
उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो ही अपना प्रोफाइल पिक्चर बनाया है। सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि भारतीय वायु सेना के सोशल मीडिया पेज पर भी प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो लगा दिया गया है।
वायु सेना के सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'भारत कुछ भी नहीं भूलता है। भारत माफ भी नहीं करता है।'
पीएम मोदी ने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर जो पोस्ट किया है उसमें उन्होंने लिखा है, 'ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2026
उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत।
यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।… pic.twitter.com/SBZ9EyjIP6
भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर का जो वीडियो पोस्ट किया है वहां भी पीएम मोदी का एक संदेश है। यह संदेश उन्होंने अप्रैल 2024 में पहलगाम हमले के बाद दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रत्येक आतंकवादी और उसके मददगार को ढूंढ कर बाहर निकालकर भारत सजा देगा।
X हैंडल पर पोस्ट करते हुए वायुसेना ने लिखा है, 'ऑपरेशन सिन्दूर। न्याय हुआ है। पूरी तरह से हुआ है। सबकी यादों में बस गया है। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी चल रहा है। भारत कुछ भी नहीं भूलता है। भारत माफ भी नहीं करता है।'
Operation Sindoor
— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 6, 2026
Justice served.
Precise in action, eternal in memory—Operation Sindoor continues.
India forgets nothing-India forgives nothing.#operation #Sindoor #operationsindoor #IAF @PMOIndia@rajnathsingh@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@adgpi… pic.twitter.com/GWvnY9Udjl
गौरतलब है कि जम्मु-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत का बदला लेने के लिए ही भारत ने 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। दूरगामी हथियारों से किया गया हमला बिल्कुल सटीक था जिसने अपना निशाना नहीं चूका। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर फिर से हमला किया था लेकिन भारत सरकार की ओर से बताया गया कि पाकिस्तान के हमलों को व्यर्थ करते हुए भारत ने फिर से प्रतिघात किया है।
इस संघर्ष के दौरान भारतीय वायु सेना ने अभूतपूर्व वीरता का प्रदर्शन किया था। विभिन्न रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इसी वजह से पाकिस्तान ने भारत के आगे घुटने टेककर संघर्ष विराम की मांग की थी। भारत संघर्ष विराम के लिए राजी हुआ था। 10 मई 2025 को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू हुआ।