🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जमकर बरसा बदरा, चमकी बिजली, चली तूफानी हवा। कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल में तूफ़ान और बारिश का पूर्वानुमान

कोलकाता में बुधवार की शाम तेज हवाओं के बीच हुई बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली।

By लखन भारती

May 06, 2026 21:37 IST

कोलकाताः महानगर व आसपास जोरदार बारिश हो रही है। आज ही लगभग तीन घंटे पहले ही अलीपुर मौसम विभाग ने शाम को बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। दक्षिण 24 परगना जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चलने की भी भविष्यवाणी की गई थी। रात आठ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। तेज गति से कुछ समय तक बारिश होने के आधे घंटे के बाद बारिश की रफ्तार कम होने लगी।

इस दिन जोरदार तूफान-बारिश की भविष्यवाणी अलीपुर मौसम विभाग ने की थी। 6 मई को, दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई थी। बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, वीरभूम और मुर्शिदाबाद में बारिश की भविष्यवाणी थी। इस दिन दोपहर में बारासात के कुछ इलाकों में बारिश हुई।

7 और 8 मई को उत्तर और दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

9 मई को बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण के दिन भी दक्षिण बंगाल के व्यापक क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश का पुर्वानुमान है।

Articles you may like: