🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बंगाल हार की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में एकतरफा जीत के बाद जहां बीजेपी सरकार गठन की तैयारी में जुटी है, तो वहीं ममता बनर्जी ने पद से इस्तीफा न देने का ऐलान किया है। वह सुप्रीम कोर्ट में जाने का एलान किया।

By लखन भारती

May 06, 2026 22:32 IST

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हार पच नहीं रही है, लगता तो ऐसा ही है। अपनी विधानसभा सीट खोने के साथ सरकार खोने के बाद भी उनके तेवर बिल्कुल नहीं बदले हैं। वो इस्तीफा न देने की जिद्द पर अड़ी हुई हैं, तो अब ताजा मामला सामने आया है कि ममता बनर्जी इस मुद्दे को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट जाने वाली हैं।

अभिषेक बनर्जी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि अपने आवास पर टीएमसी के जीते हुए विधायकों की अहम बैठक में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। साथ ही ऐलान किया है कि वह सुप्रीम कोर्ट में इस जनादेश को चुनौती देंगी।

पार्टी के ही नेता लड़ेंगे कोर्ट में केस

ममता बनर्जी ने कहा कि निवर्तमान मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और अन्य सहयोगी अपनी लड़ाई लड़ने के लिए अदालत में अपनी वकालत फिर से शुरू करेंगे। साथ ही अभिषेक ने इंडिया गठबंधन को लेकर एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि मुख्य लक्ष्य दिल्ली है। इससे पहले ममता बनर्जी ने रिजल्ट के बाद मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने अपने पद पर बने रहने के फैसले की बात कही। साथ ही उनके शब्दों में जबरदस्ती छीने गए जनादेश के खिलाफ जानबूझकर प्रदर्शन बताया।

ममता बनर्जी का निर्देश- पार्टी के सभी विधायक अपने निर्वाचन क्षे्त्रों में रहे।

अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी की जबरदस्त मेहनत की तारीफ की। उन्होने जोर देकर कहा कि अपने पदों पर बने रहना चुनावी प्रक्रिया के खिलाफ विरोध जताने का तरीका है। ममता बनर्जी का कहना है कि केंद्र चाहे तो राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए आजाद है। बस यह आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हो। इसके अलावा टीएमसी की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं, कि पार्टी के सभी विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहें। किसी भी हिंसा की घटना से निपटने की जिम्मेदारी लें।

Articles you may like: