केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार (6 जून) को कोलकाता के दौरे पर आए। वह नवान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। लेकिन बैठक में शामिल होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरकर रेल मंत्री सीधे पास में मौजूद जय हिंद मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए।
वहां उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। इसके बाद जयहिंद मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार हो गए। इस दौरान उनके साथ सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और राज्य के मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मौजूद थे।
यात्रियों ने कोलकाता मेट्रो की सेवा के संबंध में उनसे खुलकर बातचीत की। मेट्रो से ही रेलमंत्री नोआपाड़ा गए। नोआपाड़ा इलाके में रेलमंत्री का काफिला पहुंचने पर आम लोगों को कोई समस्या न हो इस बात का ध्यान रखते हुए उनकी गाड़ी प्रमोदनगर (बेलघरिया हाई वे) पर खड़ी की गयी।
Read Also | 16 साल बाद कोलकाता मेट्रो की पिंक लाइन को लेकर जागी उम्मीद! बरानगर से बैरकपुर मेट्रो पर बड़ा अपडेट
स्टेशन से ऑटो में सवार होकर रेलमंत्री प्रमोदनगर गए। वहां से अपने काफिले के साथ वह नवान्न के लिए रवाना हो गए। गौर करने वाली बात है केंद्रीय रेल मंत्री के काफिले में कम से कम सुरक्षा गाड़ियों को सवार किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं आम नागरिकों की तरह ही वह ग्रीन कॉरिडोर नहीं बल्कि ट्रैफिक के नियमों का पालन करते हुए सड़क मार्ग से नवान्न तक गए।
कोलकाता पहुंचकर मीडिया से बात करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव :
#WATCH | West Bengal: Union Minister Ashwini Vaishnaw travelled in Kolkata Metro today.
— ANI (@ANI) June 6, 2026
He says, "We are planning about 60 new generation trains for Kolkata Metro in coming 4-5 years. These trains will be inducted and Kolkata Metro Rail will get a totally new generation of… pic.twitter.com/G8HubTmbr3
इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोलकाता मेट्रो के विकास को सुनिश्चित करने के लिए 60 से अधिक न्यू जेनरेशन ट्रेनों की योजना है। अगले 4 से 5 सालों के अंदर ये सभी ट्रेनें कोलकाता पहुंच जाएगी। इससे कोलकाता को एक नयी गति मिलेगी।
इसके साथ उन्होंने बताया कि चिंगरीघाटा इलाके का काम हो जाने से कोलकाता महानगर में आवाजाही के मामले में काफी सुविधा होगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने कई परियोजनाएं भी बनायी हैं।