🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Shaukat Molla Arrest : सरेंडर से पहले ही दबोच लिए गए पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला, 2 दिन से थे फरार

दो दिनों से लगातार पुलिस और NIA के हाथों से बचने की कोशिश में शौकत मोल्ला भागते फिर रहे थे। लेकिन आखिरकार NIA की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

By Moumita Bhattacharya

Jun 06, 2026 00:04 IST

सोनारपुर के कमालगाजी इलाके से शौकल मोल्ला को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने उन्हें गिरफ्तार किया है और बाद में NIA ऑफिस लेकर गयी है। गुरुवार (4 जून) को भांगड़ा में एक बम विस्फोट के मामले में शौकत मोल्ला के घर और उनके अलग-अलग ठिकानों पर NIA की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था।

उस समय तृणमूल के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला इलाके से भाग खड़े हुए थे। उनके बेटे को साथ लेकर NIA की टीम ने कई जगहों पर तलाशी अभियान भी चलाया था।

तलाशी अभियान मौखाली से शुरू हुआ था जो बारुईपुर, सोनारपुर के कई ठिकानों तक में चला था। शौकत की तलाश में देर रात को NIA की टीम ने चुनोखाली इलाके में भी छापेमारी की थी। इससे पहले ही शौकत मोल्ला के परिवार के सदस्यों को NIA ने समन का नोटिस थमा दिया था।

Read Also | भांगड़ विस्फोट मामले की जांच के लिए TMC नेता शौकत मोल्ला के घर पहुंची NIA की टीम, पूछताछ जारी

दो दिनों से लगातार पुलिस और NIA के हाथों से बचने की कोशिश में शौकत मोल्ला भागते फिर रहे थे। लेकिन आखिरकार NIA की टीम ने उन्हें आज (5 जून) गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार (5 जून) की रात को NIA के न्यू टाउन वाले ऑफिस में शौकत आत्मसमर्पण करने वाले थे। उससे पहले बीच रास्ते से ही NIA ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार (4 जून) की रात को यह अफवाह फैल गई थी कि शौकत चुनाखाली के रास्ते बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह संदेह जताया जा रहा है कि जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए शौकत के करीबी लोगों ने ही यह अफवाह फैलाई थी।

इसी बीच वह छिपने के लिए जगह तलाश रहा था। हालांकि अंततः शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर उनके परिवार का दावा है कि शौकत मोल्ला ने आत्मसमर्पण किया है।

Read Also | भांगड़ बम विस्फोट केस में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला लापता, एनआईए ने जारी किया समन

भांगड़ में हुए विस्फोट कांड में शौकत मोल्ला की संलिप्तता सामने आई है। उसके घर और उसके करीबी लोगों के घरों से भी रासायनिक पदार्थ बरामद हुए थे। इस मामले में जांच अधिकारी एक अहम सवाल का जवाब खोज रहे हैं कि ये विस्फोटक आखिर कहां से आए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था? इसी वजह से केंद्रीय जांच एजेंसी लगातार शौकत की तलाश में थी जिसमें उसे सफलता हाथ लगी।

Articles you may like: