🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भांगड़ विस्फोट मामले की जांच के लिए TMC नेता शौकत मोल्ला के घर पहुंची NIA की टीम, पूछताछ जारी

NIA की टीम विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले हुए बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में पूर्व तृणमूल विधायक के घर पहुंची है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 04, 2026 10:54 IST

भांगड़ बम विस्फोट मामले में गुरुवार (4 जून) की सुबह जांच एजेंसी NIA की टीम तृणमूल के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला (Shaukat Molla) के घर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी के अधिकारी उनके जीवनतला स्थित आवास पर पहुंचे हुए हैं।

बता दें, NIA की टीम विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले हुए बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में पूर्व तृणमूल विधायक के घर पहुंची है। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली थी।

घटना के बाद आईएसएफ की ओर से मामले की जांच NIA से कराने की मांग की गई थी। अब इसी मामले में NIA की टीम जांच को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधायक के घर पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ के बामुनिया इलाके में बम विस्फोट हुआ था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद आईएसएफ की ओर से इस मामले की जांच NIA से कराने की मांग की गयी थी।

Read Also | बंगाल की सियासत में इस्तीफों की झड़ी: फिरहाद हकीम ने छोड़ा मेयर पद, टीएमसी में बढ़ी हलचल

मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद NIA ने तृणमूल नेता वहिदूल इस्लाम समेत कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। जांच एजेंसी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को NIA की टीम शौकत मोल्ला के घर पहुंची।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह जांच टीम करीब 10 गाड़ियों के काफिले और केंद्रीय बलों के जवानों के साथ वहां पहुंची। मौखाली स्थित शौकत मोल्ला के आवास को चारों तरफ से घेर तक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सिर्फ घर या आसपास का इलाका ही नहीं बल्कि केंद्रीय बल के जवानों ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा है।

शौकत मोल्ला घर केंद्रीय बल के जवानों के साथ पहुंची NIA की टीम Image : Ei Samay

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम जब पहुंची तब शौकत मोल्ला घर पर मौजूद नहीं थे। सूत्र के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जांच अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही तृणमूल नेता वहां से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि NIA की टीम जब वहां पहुंची तब शौकत मोल्ला के बेटे इमराम मोल्ला घर पर मौजूद थे।

जांच अधिकारी उन्हें अपने साथ ले गए। साथ ही सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि शौकत मोल्ला की पत्नी और बेटी को भी पूछताछ के लिए वहां ले जाया गया था। जांच एजेंसी ने शौकत मोल्ला के पार्टी ऑफिस और उनके बेटे के रेस्तरां में भी जांच और तलाशी अभियान चलाया। इस मामले में NIA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट मामले की जांच के तहत दस्तावेजों की जांच और जानकारी जुटाने का काम जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में राज्य सरकार ने शौकत मोल्ला की सुरक्षा वापस ले ली थी। वह 2016 और 2021 में कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार भांगड़ के चालताबेरिया इलाके में बामुनिया क्षेत्र में जहां बम विस्फोट हुआ था उस गांव के कई घरों में भी NIA के जांच अधिकारी गए।

जांच के दौरान वहीदूल इस्लाम के घर पर तलाशी के साथ-साथ उन लोगों के घरों में भी जांच की गई है जिन घरों की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। NIA की टीम घटनास्थल से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और स्थानीय स्तर पर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Articles you may like: