पहले दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने की घटना के बाद अब बिहार से भी आग लगने का एक मामला सामने आया है। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बतायी जाती है जहां एक निजी अस्पताल में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के ICU वार्ड में लगी।
अगलगी की इस घटना में अब तक 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इस घटना की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच चुकी है जो नमूना एकत्र कर रही है।
घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही काफी लोग घायल भी हो गए हैं।
Read Also | धुएं के जाल में फंसी जिंदगियां, जान बचाने को ऊंचाई से कूदे लोग
अस्पताल से अब तक करीब 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। गुरुवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल नामक एक निजी अस्पताल में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित इस निजी अस्पताल की छठी मंजिल पर बने ICU में आग लगी। अधिकारियों का मानना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है।
मà¥à¤à¤«à¥à¤«à¤à¤ªà¥à¤ के à¤à¥à¤à¤à¥à¤®à¤ªà¥à¤à¤ à¤à¥à¤¥à¤¿à¤¤ पà¥à¤à¤à¤à¤ à¤à¥‰à¤à¥à¤ªà¤¿à¤Ÿà¤² के à¤à¤ˆà¤à¥à¤¯à¥‚ में à¤à¥‡à¤ à¤à¤à¤¤ à¤à¥à¤·à¤£ à¤à¤— लगने à¤à¥‡ अफà¤à¤-तफà¤à¥ मठगई। à¤à¤à¤à¤à¥‡ में 25 à¤à¥‡ अधिक मà¤à¥à¤ पà¥à¤à¤à¤à¤µà¤¿à¤¤ à¤à¥à¤ à¤à¥ˆà¤‚, à¤à¤à¤•ि 10 लोगों कॠमौत कॠà¤à¥‚à¤à¤¨à¤ à¤à¥ˆà¥¤ फà¤à¤¯à¤ à¤à¥à¤à¤¿à¤—ेठकॠà¤à¤ गà¤à¤à¤¼à¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ ने à¤à¤— पठकà¤à¤à¥‚ पà¤à¤¯à¤à¥¤ https://t.co/b89DsCtH2V pic.twitter.com/NWhEiZV3F1
— Muzaffarpur Index (मà¥à¤à¤¼à¤«à¥à¤«à¤¼à¤à¤ªà¥à¤/ð‘‚𑂲𑂩𑂯𑂳ð‘‚) (@Index_Muz) June 4, 2026
आग लगने के बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि मरीजों को पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।
Read Also | मालवीय नगर अग्निकांड: सीढ़ियों से उठी चिंगारी, सील खिड़कियों और लापरवाही ने निगल ली 21 जिंदगियां
मिली जानकारी के अनुसार जिस समय आग लगी तब ICU में लगभग 13 मरीज भर्ती थे और कुछ अन्य मरीजों का इलाज CCU में चल रहा था। इस घटना में ICU इंचार्ज के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। उन्हें भी नजदीकी एक अन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
#WATCH | Muzaffarpur, Bihar | A team of forensic experts collected evidence at Prasad Hospital, where four people lost their lives in a fire accident in the early morning hours today pic.twitter.com/okihzDEOaz
— ANI (@ANI) June 4, 2026
दमकल विभाग के अधिकारी राम निवास पांडे के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सुबह लगभग 3:55 बजे उक्त अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका जताई जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि उस वार्ड में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।