🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शपथ ग्रहण के 4 दिन बाद भी नहीं हुआ शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, चर्चाएं तेज

क्या मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर ही जटिलता पैदा हो रही है जिस वजह से शुभेंदु अधिकारी और शमीक भट्टाचार्य दिल्ली गए हैं?

By Moumita Bhattacharya

Jun 05, 2026 19:39 IST

4 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। 1 जून को लोकभवन में जिन 35 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी, उन्हें अभी तक यह नहीं पता है कौन किस विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाला है।

इस बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिल्ली दौरे की वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य पहले से ही दिल्ली में मौजूद है। क्या मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर ही जटिलता पैदा हो रही है जिस वजह से शुभेंदु अधिकारी और शमीक भट्टाचार्य दिल्ली गए हैं?

बता दें, 1 जून को लोकभवन में राज्यपाल आर. एन. रवी ने जिन 35 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलायी थी उनमें 13 पूर्ण मंत्री, 3 स्वतंत्र राज्यमंत्री और 19 विधायकों ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इससे पहले ब्रिगेड मैदान में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ 9 मई को 5 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था जिनके विभागों का बंटवारा किया जा चुका है।

Read Also | बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार : अर्जुन सिंह, उमेश राय, शंकर घोष ने ली मंत्री पद की शपथ

आनंदबाजार की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गत बुधवार (3 जून) को सभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होने की बात थी लेकिन उस दिन अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत, पश्चिम बंगाल दिवस मनाने की नई तारीख, मां कैंटिन का नाम परिवर्तन, बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण इत्यादि से संबंधित घोषणाएं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की।

बाद में राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने बताया कि मंत्रियों के बीच अभी तक विभागों के बंटवारे से संबंधित कोई फैसला नहीं लिया गया है। शुक्रवार (5 जून) को इससे संबंधित घोषणा की जा सकती है।

हालांकि 5 जून को पूरा दिन बीत जाने के बाद शाम को भी इस बाबत कोई घोषणा नहीं हुई। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी दिल्ली गए हैं। वह रिक्रुटमेंट कमिशन और बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। तो क्या दिल्ली से वापस लौटने के बाद राज्य के मंत्रियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा हो सकेगा? यह देखने वाली बात होगी।

Articles you may like: