🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सीक रूम या फिर बेडरूम! कांचरापाड़ा के निजी स्कूल के सीक रूम में एसी, अलमारी से लेकर अटैच्ड बाथरूम तक...

लोगों को अब यह नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर किसी स्कूल या कॉलेज में इस प्रकार के कमरे की क्या जरूरत होती होगी।

By Moumita Bhattacharya

Jun 11, 2026 18:09 IST

स्कूल का 'सीक रूम', जहां एसी से लेकर बिस्तर, अलमारी...और न जाने क्या-क्या अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। साथ में अटैच्ड बाथरूम भी! कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज के बाद अब उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कुछ इसी प्रकार का कमरा मौजूद होने की जानकारी मिली है।

लोगों को अब यह नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर किसी स्कूल या कॉलेज में इस प्रकार के कमरे की क्या जरूरत होती होगी। बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास का कहना है कि स्कूल के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज करवायी गयी थी लेकिन स्कूल में ऐसे किसी कमरे का मिलना बिल्कुल अप्रत्याशित है। मैं तो बस यहीं सोच रहा हूं कि यहां के छात्र-छात्राओं के मन में इसका क्या प्रभाव पड़ता होगा।

रातभर की तलाशी के बाद कांचरापाड़ा के निजी स्कूल में ताला बंद कमरे में से डेढ़ करोड़ रुपया नगद बरामद किया गया। इस घटना में स्कूल के अकाउंटेंट अभिक नाग को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनसे पूछताछ की जा सकती है। उनसे इतनी भारी मात्रा में छिपाए हुए रुपयों का स्रोत के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

Read Also | कांचरापाड़ा के निजी स्कूल के बंद कमरे से ₹1 करोड़ से अधिक नगद बरामद, विधायक ने लगाया सांसद की संलिप्तता का आरोप

बताया जाता है कि इस मामले में कुल 4 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गयी है। बीजपुर के पूर्व विधायक सुबोध अधिकारी के भाई और कांचरापाड़ा नगर निगम के चेयरमैन कमल अधिकारी का नाम शामिल है। इसके साथ ही गौतम घोष दस्तीदार, अभिक कुमार नाग और सायन नाग का नाम इसमें शामिल है। रुपए बरामद होने के साथ-साथ कुछ दस्तावेज और कम्प्यूटर को भी पुलिस ने जब्त किया है।


कांचरापाड़ा के स्कूल का सीक रूम Image : Ei Samay

बीजपुर के विधायक सुदीप्त दास का कहना है कि स्कूल के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। शिक्षकों, शिक्षिकाओं, अभिभावक सभी ने शिकायत दर्ज करवायी। सरकार बदलने के बाद हम इन शिकायतों को लेकर तत्पर हुए हैं। इलाके का विधायक होने के नाते एक शिक्षक और एक गेजेटेड ऑफिसर को मैंने सभी स्कूलों को लेकर एक डाटा बैंक बनाने के लिए मनोनीत किया है। ताकि मेरे पास इलाके के सभी स्कूलों से जुड़ी जानकारियां हो।

Read Also | कोलकाता के कॉलेज में कैश कांड! स्टोर रूम से 2 सूटकेस में लाखों रुपए बरामद लेकिन...

यह डाटा बैंक बनाते समय ही यह मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि हमारे बचपन की कई यादें इस स्कूल से जुड़ी हैं। हम इस स्कूल के सामने से होकर ही आते-जाते थे। इतने पुराने स्कूल की ऐसी हालत देखकर हमें बहुत आश्चर्य हो रहा है। सीक रूम में बिस्तर, एसी लगाया हुआ है। अटैच्ड बाथरूम है, अलमारी है।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का दावा है कि यह रुपया स्कूल में दाखिले और किताबों की बिक्री से आया है। इस बारे में अकाउंट सेक्शन ही बता सकेगा। हालांकि सीक रूम के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सकें।

Articles you may like: