🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या आदित्य धर की अगली फिल्म में प्रभास और रणवीर सिंह आएंगे साथ-साथ? जानें यहां

दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर और प्रभास किसी ब्लॉकबस्टर कहानी पर जल्द ही काम शुरू करेंगे।

By Moumita Bhattacharya

Jun 11, 2026 14:56 IST

फिल्म 'बाहुबली' की सफलता के बाद प्रभास और 'धुरंधर' के दोनों पार्ट की छप्पर फाड़ कमाई के बाद आदित्य धर, दो ऐसे नाम बन गए हैं जिनपर मेकर्स आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। फैंस भी चाहते हैं कि जल्द ही आदित्य धर और प्रभास कुछ धमाकेदार अनाउंस करें।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही उनके दिल की इच्छा पूरी हो सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर और प्रभास किसी ब्लॉकबस्टर कहानी पर जल्द ही काम शुरू करेंगे।

द लल्लनटॉप की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर की अगली फिल्म पीरियड फिल्म हो सकती है जो इतिहास के किसी पन्ने पर आधारित होगी। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म तीन सम्राटों की होगी। बताया जाता है कि फिल्म में प्रभास एक राजा का किरदार निभा सकते हैं।

हालांकि फिल्म में वह अकेले नहीं बल्कि सेकेंड लीड में आदित्य धर के फेवरेट एक्टर 'धुरंधर' रणवीर सिंह भी हो सकते हैं। तीसरे राजा का किरदार कौन निभाएगा, इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। अभी तक इन दावों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि फिलहाल आदित्य और प्रभास दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

Read Also | महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' के सेट से लीक हुई फोटो ने इंटरनेट पर मचायी खलबली

मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि प्रभास के जन्मदिन के समय पैन इंडिया इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया जा सकता है।

बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो प्रभास इन दिनों अपनी कई फिल्म 'स्पिरिट', 'सलार 2', 'फौजी' और 'कल्कि 2898एडी' शामिल हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इतनी फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से फिलहाल प्रभास के पास आदित्य धर की किसी प्रोजेक्ट के लिए खाली समय नहीं है। हालांकि प्रभास और आदित्य धर अगर साथ आते हैं, तो यह निश्चित रूप से फैंस के लिए खुशी की बहुत बड़ी बात होगी।

गौरतलब है कि फिल्म 'धुरंधर 2' देखने के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर रिव्यू दिया था। इस फिल्म को वांगा ने एक्टर प्रभास के साथ देखी थी। वांगा की इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए आदित्य धर ने प्रभास को लीजेंड कहा था।

आदित्य धर ने धन्यवाद देते हुए लिखा था, 'मैंने हमेशा से ही आपके उस अंदाज की तारीफ की है जिसमें आप बिना किसी संदेह या शोर-शराबे के अपनी फिल्मों को सपोर्ट करते हैं। आपका यह दृढ़ विश्वास हम सभी को अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। लीजेंड प्रभास सर को मेरा प्यार दीजिएगा।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'स्पिरिट' के लिए प्यार और शुभकामनाएं दी थी।

Articles you may like: