तमिलनाडु के सबसे स्टाइलिश मुख्यमंत्री थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan), जो जनवरी 2026 में सर्टिफिकेट से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज नहीं हो पायी थी। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्माता अब डिस्ट्रीब्यूटर्स पर निर्भर रहने के बजाए इस फिल्म को सोलो थिएट्रिकल रिलीज के बारे में सोच रहे हैं।
क्या मेकर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड कर देंगे?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो थलपति विजय ने फिल्म जन नायगन की टीम से ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स को रुपया रिफंड करने के लिए कहा है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के रिलीज में हो रही देरी की वजह से ही विजय ने ही इसके सोलो थिएट्रिकल रिलीज का सुझाव दिया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक न तो फिल्म के मेकर्स और न ही थलपति विजय की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि की गयी है।
Read Also | रिलीज से पहले ही उत्सुकता बढ़ा रही है थलपति विजय की फिल्म 'जना नयगन', लीक के बाद हुआ ₹70 करोड़ का नुकसान
बता दें, फिल्म जन नायगन को सबसे पहले इस साल पोंगल के समय रिलीज किया जाना था लेकिन सर्टिफिकेट के पेंच में फंसने की वजह से तब यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। बाद में इसे जून 2026 में रिलीज करने की योजना बनायी गयी। जून में इसे थिएट्रिकल रिलीज किया जा सकता है।
अगर ऐसा होता है तो थलपति विजय के जन्म दिन के मौके पर उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा तोहफा हो सकता है। ऑनलाइन लीक हो जाने की वजह से भी इस फिल्म को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ चुका है।
क्या है कहानी?
Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म जन नायगन की कहानी एक पूर्व अधिकारी थलपति वेट्री कोंडन के इर्द-गिर्द ही घूमती है जिसने एक बच्ची को गोद लिया है। बच्ची का नाम विजी है। वह उसे एक आजाद और मजबूत महिला बनाने का संकल्प लेता है।
वह हिंसा से डरती है, इसके बावजूद थलपति उसे फोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रेरित करता है। दूसरी तरफ देश पर एक गंभीर खतरा मंडराने लगता है, जिसकी वजह से भारी तबाही भी मच सकती है। इस संकट के बीच वह खुद मोर्चा संभालने पर मजबूर हो जाता है और उस सिस्टम का पर्दाफाश करता है जो इस संकट के लिए जिम्मेदार है।
फिल्म में पूजा हेगडे, बॉबी देओल, ममीता बैजू, गौतम वासूदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणी, नारैन आदि ने प्रमुख किरदार निभाएं हैं। फिल्म का निर्देशन एटली, नेल्सन दिलीप कुमार और लोकेश कनगराज ने किया है जो इस फिल्म में कैमियो किरदारों में भी नजर आ सकते हैं।