🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एक्टर कैलम टर्नर संग शादी के बंधन में बंधी पॉप सिंगर दुआ लीपा, उम्र में 6 साल बड़े लेकिन नेट वर्थ....

साल 2024 में दुआ लीपा और कैलम टर्नर का रिश्ता दुनिया के सामने आया था।

By Moumita Bhattacharya

Jun 01, 2026 19:08 IST

मशहूर पॉप सिंगर दुआ लीपा (Dua Lipa) ने गुपचुप तरीके से एक्टर कैलम टर्नर (Callum Turner) से शादी कर ली। दोनों ने लंदन में 31 मई को शादी की जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इंटरनेट पर अब दुआ लीपा से ज्यादा कैलम टर्नर सर्च किए जा रहे हैं, जिनके बारे में जानने के लिए फैंस बड़े ही उत्सुक हैं।

बता दें, कैलम एक ब्रिटिश एक्टर हैं जिनकी अच्छी खासी फॉलोविंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो कैमन उम्र में दुआ लीपा से 6 साल बड़े हैं लेकिन बात अगर नेट वर्थ की करें तो उनकी नेट वर्थ दुआ लीपा से करीब 40 गुना कम है।

साल 2024 में सुर्खियों में आया रिश्ता

नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2024 में दुआ लीपा और कैलम टर्नर का रिश्ता दुनिया के सामने आया था। शादी की तस्वीरों में दुआ कैलम का हाथ पड़कर सफेद क्रिश्चन वेडिंग ड्रेस में बाहर आती नजर आ रही हैं। कैलम ब्लू सूट और टाई में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

News 18 की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री की यह चर्चित जोड़ी ने अपनी शादी के वेन्यू के तौर पर लंदन के ओल्ड मैरिलेबोन टाउन हॉल को चुना। यहां पहले भी कई सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि ओल्ड मैरिलेबोन टाउन हॉल में शादी के दौरान दुआ लीपा ने परंपरागत वेडिंग गाउन नहीं बल्कि ब्रिटिश स्टाइलिश स्कर्ट-ब्लेजर पहना था।

शानदार पार्टी की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह शादी मात्र 30 से 40 मिनट ही चला। अब यह कपल अगले सप्ताह सिसिली में 3 दिनों का शानदार जश्न प्लान कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस जश्न के लिए दुआ लीपा और कैलम टर्नर ने 17वीं सदी का 'विला इगिया' होटल बुक किया है।

बात अगर कैलम टर्नर की करें तो उनकी आनुमानिक नेटवर्थ ₹47.44 करोड़ (5 मिलियन) बतायी जाती है। वहीं दुआ लीपा का नेटवर्थ 150 से 200 मिलियन के बीच यानी ₹1423 से ₹1900 करोड़ के बीच होने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह दुनिया की सबसे अमीर यंग म्यूजिशियन में से एक हैं।

यूं तो दुआ लीपा और कैलम टर्नर ने अपनी शादी और रिश्ते को लाइमलाइट से दूर ही रखा लेकिन जून 2025 यानी ठीक एक साल पहले दुआ लीपा ने 'ब्रिटिश वोग' को दिए एक इंटरव्यू में अपने एनगेजमेंट की बात को कंफर्म किया था।

Articles you may like: