🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ऐसा प्यार कहां...! IPL चैंपियन पति विराट का गले लगाती दिखीं अनुष्का शर्मा

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए आईपीएल 2026 का फाइनल जीत लिया है। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ तस्वीर पोस्ट की है।

By लखन भारती

Jun 01, 2026 16:57 IST

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए यह हफ्ता किसी बड़े जश्न से कम नहीं है। मैदान पर सालों का सूखा झेलने वाली इस टीम ने रविवार को वो कारनामा कर दिखाया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। विराट कोहली के शानदार खेल के दम पर आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। साल 2025 में मिली पहली खिताबी जीत के बाद 2026 के इस सीजन में भी बेंगलुरु का जलवा बरकरार रहा और टीम ने बैक-टू-बैक चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया।

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट

इस ऐतिहासिक कामयाबी के ठीक बाद सोमवार दोपहर को सोशल मीडिया का पारा उस वक्त और बढ़ गया जब विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बेहद ही खूबसूरत और इमोशनल पोस्ट शेयर की। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है जिसमें वह हाथों में आईपीएल की भारी-भरकम ट्रॉफी थामे नजर आ रही हैं। तस्वीर में विराट के चेहरे पर एक सुकूनभरी मुस्कान है और अनुष्का बेहद प्यार से उनके माथे को चूमती दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर इतनी दिलकश है कि पोस्ट होने के महज आधे घंटे के भीतर ही इस पर लाखों लाइक्स आ गए।

अनुष्का की पोस्ट ने मचाया तहलका

इंटरनेट पर तहलका मचा रही इस तस्वीर के साथ अनुष्का को अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्दों की जरूरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने इस खास लम्हे को बयां करने के लिए किसी लंबे-चौड़े कैप्शन के बजाय सिर्फ विक्ट्री साइन एक लाल दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया। बिना कुछ कहे भी यह पोस्ट दोनों के बीच के मजबूत जुड़ाव और इस ऐतिहासिक जीत के गौरव को बखूबी बयां कर रही है।

विराट ने किया कमाल

इससे पहले, जैसे ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले का आखिरी रन बना और आरसीबी ने जीत दर्ज की अनुष्का ने तुरंत अपने सोशल मीडिया पर जश्न की पहली झलक दिखाई थी। उन्होंने मैदान से विराट कोहली की एक जबरदस्त फोटो शेयर की थी जिसमें किंग कोहली एक खास स्लोगन वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे थे। उस टी-शर्ट पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था, 'Once felt nice, we did it twice. (एक बार अच्छा लगा, हमने इसे दो बार किया)।

Articles you may like: