🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राबड़ी देवी को आवास खाली न करना पड़े इसलिए RJD उठा सकती है ये कदम, पार्टी का बड़ा बयान

पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम ने सरकार को घेरा है। सवाल किया है कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली यह सरकार राबड़ी देवी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही ?

By लखन भारती

Jun 01, 2026 13:57 IST

पटनाः 10 सर्कुल को खाली करने के लिए राबड़ी देवी को नोटिस भेजा गया है। इस आवास को लेकर एक तरफ सियासत हो रही है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने का बड़ा बयान सामने आया है। आज सोमवार (01 जून, 2026) को मंगनी लाल मंडल ने इस पूरे मसले पर कहा कि इस विषय को लेकर पार्टी बड़ा फैसला ले सकती है। इस मामले में उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है।

दूसरी ओर पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम ने सवाल उठाते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली यह सरकार राबड़ी देवी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही ? उन्होंने कहा, "आज दलित की बात हो रही है…राबड़ी देवी के इसी बंगले से कई दलित नेता बिहार की राजनीति में आए…मैं भी इसी बंगले से नेता बनकर आया। बीजेपी ने आवास खाली करने के लिए एक दलित नेता को मोहरा बनाया है। सरकार के पास संविधान को बचाने की चिंता नहीं है। यह बिहार के दलितों को भटका रहे हैं।"

बीजेपी ने बोला आरजेडी पर हमला

नोटिस मिलने के बाद भी आवास खाली नहीं करने को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा, "आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तो मान लिया है कि आरजेडी, लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने बिहार की सत्ता को अपनी बपौती मान ली थी... बिहार की सत्ता आपकी बपौती नहीं थी…लालू यादव फुलवरिया से सत्ता लेकर नहीं आए थे। बिहार की जनता ने विकास के लिए बैठाया था…लेकिन आपने दोनों हाथों से बिहार को लूटा। हरा गमछा बिहार को लूटने का लाइसेंस हो गया था।"

बीजेपी नेता कुंतल कृष्ण ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। ये जनता की भलाई और विकास के लिए होती है।

Articles you may like: