🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

LIVEWest Bengal Oath Ceremony Live : लोकभवन में शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल के लोकभवन में 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे राज्यपाल आर. एन. रवि।

By Moumita Bhattacharya

Jun 01, 2026 11:05 IST
2026-06-01 11:29

लोकभवन से 35 मंत्री नवान्न जाएंगे

लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद सभी 35 मंत्री नवान्न जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मंत्रिमंडल की बैठक होगी। संभावना है कि आज ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

2026-06-01 11:18

19 विधायकों ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली

राज्यमंत्री के तौर पर कौशिश चौधरी, भाष्कर भट्टाचार्य, कलिता माझी और सुमना सरकार ने भी शपथ ली।

2026-06-01 11:17

राष्ट्रगीत और गान के साथ शपथ ग्रहण समारोह की हुई शुरुआत

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और जन -गण-मन गाकर किया गया। राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल एक-एक कर सभी विधायकों को मंत्रीपद की शपथ लेने के लिए बुला रहे हैं।

2026-06-01 11:14

राज्यमंत्री कौन बनें?

बंगाल मंत्रिमंडल के राज्यमंत्री के तौर पर जुएल मुर्मू, विशाल लामा, मौमिता विश्वास, उमेश राय, अशोक दिंदा और पूर्णिमा चक्रवर्ती ने शपथ ग्रहण की। राज्यमंत्री के तौर पर 19 विधायकों ने शपथ ली।

2026-06-01 11:13

स्वतंत्र मंत्री बनें?

इंद्रनील खां, मालती रावा राय और राजेश महतो को स्वतंत्र मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

2026-06-01 11:10

जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वप्न दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल समेत अन्य ले रहे शपथ

भाजपा सरकार के पूर्ण मंत्री के तौर पर जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वप्न दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल, शारद्वत मुखर्जी, कल्याण चक्रवर्ती और अरुप कुमार दास समेत अन्य शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

2026-06-01 11:07

तापस राय, शंकर घोष, अर्जुन सिंह समेत अन्य शपथ ले रहे हैं

भाजपा सरकार के मंत्री के तौर पर दीपक बर्मण, तापस राय, मनोज ओरांव, अर्जुन सिंह, शंकर घोष शपथ ले रहे हैं।

2026-06-01 11:02

लोकभवन पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोकभवन पहुंच चुके हैं। आज पूर्णांग मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह है। लोकभवन में 35 मंत्रियों को राज्यपाल आर. एन. रवि मंत्रीपद की शपथ दिलाएंगे।

Articles you may like: