कल सोमवार यानी 1 जून 2026 को पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। इससे ठीक एक दिन पहले यानी रविवार (31 मई) को इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने X हैंडल से पोस्ट कर दी।
अपने पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी ने लिखा है, 'कल पश्चिम बंगाल की जनता के फैसले से निर्वाचित राष्ट्रवादी सरकार के पूर्णांग मंत्रिमंडल का गठन होने वाला है।'
उन्होंने आगे लिखा है कि पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल आर. एन. रवि लोकभवन में उन्हें शपथ दिलाएंगे।
àà—àà®à§à•àಠàªà¶à§àà¿à®ààà§à—েà àà¨à—à£à§‡à ààà¯à¼à§‡ à¨à¿àà§àààà¿à¤ ààà·à§àŸà§ààààà§ ààà•ààেà àªà§‚àà§à£ààà§à— à®à¨à§à¤à§àà§ààà à—à à¿à¤ àà¤à§‡ àà²à§‡à›à§‡à¥¤
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 31, 2026
à®à¨à§à¤à§àà§ààà àà®à§àªà§ààààà£à§‡à à‰àà§àেà¶à§à¯à§‡ àªà¶à§àà¿à®ààà§à— ààà•ààেà à§©à§« àਠà®à¨à§à¤à§àà§ àà•àಠ১১ àŸàà¯à¼ à²à§‹à•ààà¨à§‡ à¶àªà¥ à—à§àà࣠à•ààেà¨à¥¤ à®ààà®àà¨à§à¯ àààà§à¯àªàಠà¶à§àà§ àà. àà¨. ààà¿ à®àà§‹àà¯à¼ à²à§‹à•ààà¨à§‡ à¤àààেà à¶àªà¥ ààà•à§à¯ àªàà
गौरतलब है कि गत 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ ही 5 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। जिन विधायकों ने 9 मई को मंत्री पद की शपथ ली थी उनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, नीशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू।
बताया जाता है कि यहीं सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य दिल्ली के दौरे पर गए थे। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दोनों केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक की जिसमें मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी बात हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट में जिन विधायकों के मंत्रिमंडल के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है उनमें शामिल हैं -
- स्वप्न दासगुप्ता
- तापस राय
- शंकर घोष
- रुद्रनील घोष
- शारद्वत मुखर्जी
- प्रणव टुडू
- कल्याण चक्रवर्ती
- चंदना बाउड़ी
- जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
- अशोक दिंदा
- सुब्रत मैत्र
हालांकि इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि राज्य सरकार अथवा भाजपा की ओर से नहीं की गयी है। बता दें, गत बुधवार (27 मई) को लोकभवन में जाकर राज्यपाल आर. एन. रवि से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुलाकात भी की थी। भाजपा सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में आंचलिक संतुलन को बरकरार रखते हुए युवा चेहरों को भी जगह दी जा सकती है।
राज्य के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास हो और वहां की जनता के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में समान रूप से जगह मिले, इसका ध्यान रखा जाएगा। खासतौर पर महिला प्रतिनिधियों पर जोर दिया जा सकता है।