🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता के गोल्फग्रीन में फ्लैट से युवक-युवती का शव बरामद होने से सनसनी, जांच शुरू

दोनों शव जमीन पर पड़े मिले। हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

By Moumita Bhattacharya

May 31, 2026 17:30 IST

कोलकाता के गोल्फग्रीन इलाके में एक फ्लैट से युवक-युवती का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कमरे में से नशीली वस्तुएं भी बरामद की गयी है। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (31 मई) की सुबह दोनों शवों को बरामद किया गया।

मृत युवक का नाम मोहम्मद दिलशाद बताया जाता है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बताया जाता है कि गिरफ्तारी के वक्त दोनों नशे में धुत थे।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद दिलशाद तिलजला का रहने वाला है। उसने अप्रैल 2026 में गॉल्फग्रीन में किराए पर यह फ्लैट लिया था।। इस फ्लैट से उसका व उसकी महिला मित्र का शव बरामद किया गया है।

वही मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार युवती कोलकाता के रामगढ़ इलाके की रहने वाली बतायी जाती है। दोनों शव जमीन पर पड़े मिले। हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Read Also | अन्नपूर्णा भंडार योजना के फॉर्म में भरनी पड़ेगी कौन-कौन सी जानकारियां, कौन से दस्तावेजों को रखेंगी पास?

पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस फ्लैट पर कभी-कभी एक और जोड़ी भी आकर रहती थी। लेकिन शनिवार (30 मई) की रात को वे दोनों फ्लैट पर थे अथवा नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने उन दोनों युवक-युवती को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मृत युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि यह चोट गिर जाने की वजह से भी लगी हो सकती है। अतिरिक्त नशीले पदार्थों के सेवन की वजह से तो कहीं इनकी मौत नहीं हुई है? पुलिस इस पहलू की जांच भी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक-युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। उनसे भी थाना में पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि मृत्यु के कारणों और दोनों नशे का सेवन करते थे या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Articles you may like: