🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

‘मन की बात’ में बिहार के स्थानीय उत्पादों का जिक्र राज्य के लिए गौरव की बात: सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिहार के स्थानीय उत्पादों का जिक्र करना राज्य के निवासियों के लिए गौरव की बात है।

By लखन भारती

May 31, 2026 16:59 IST

पटनाः अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ की 134वीं कड़ी में मोदी ने बिहार के पारंपरिक भोजन सत्तू (भुने हुए चने का आटा) को गर्मी से निपटने का एक महत्वपूर्ण साधन बताया और राज्य के प्रसिद्ध जरदालू आम का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीषण गर्मी से राहत पाने के उपाय के रूप में बिहार के पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू का जिक्र किया और राज्य के प्रसिद्ध जरदालू आम का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री द्वारा इन क्षेत्रीय उत्पादों का जिक्र करना राष्ट्रीय मंच पर बिहार की अनूठी पहचान को दर्शाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ये टिप्पणियां बिहार के किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों की मेहनत को स्वीकार करती हैं और राज्य की समृद्ध कृषि और खाद्य परंपराओं को दर्शाती हैं।

चौधरी ने कहा कि बिहार की इन विशिष्टताओं को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक पहचान मिलेगी और किसानों एवं उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत, कृषि उपज और लोक परंपराओं के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और जनजीवन से जुड़े मुद्दों का जिक्र करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलने से राज्य के लोगों का उत्साह और गौरव बढ़ा है।’’

Articles you may like: