सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। इनमें से चार विभिन्न राज्यों के हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को इन पांचों नामों की सिफारिश की थी।
उसी के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत से सलाह के बाद उनकी नियुक्ति की है।
इन पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित विज्ञप्ति भी केंद्र सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नियुक्ति की जानकारी शेयर की है।
In exercise of the power conferred by clause (2) of Article 124 of the Constitution of India, the President of India, after consultation with Chief Justice of India, is pleased to appoint the following as Judges of the Supreme Court of India. I convey my best wishes to them:- pic.twitter.com/WxHaRYWF6p
” Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) June 1, 2026
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर 34 से 38 (मुख्य न्यायाधीश समेत) कर दी गई है। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 32 न्यायाधीश कार्यरत हैं। इनमें से दो न्यायाधीश - जे. के. माहेश्वरी और पंकज मित्तल - जून 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
सुप्रीम कोर्ट के 5 नए न्यायाधीश हैं -
शाल नागु (पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश)
श्री चंद्रशेखर (बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश)
संजीव सचदेवा (मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश)
अरुण पल्ली (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश)
वेंकिटा सुब्रमणी मोहना (सीनियर एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट)