जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ रही है एस. एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म करार दी जा रही है। फिल्म का मेगा बजट करीब 1200-1300 करोड़ रुपए का बताया जाता है।
इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म 'वाराणसी' के सेट से एक फोटो वायरल हो गयी है जिसने लोगों के मन में इस फिल्म को लेकर दिलचस्पी भी बढ़ा दी है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान राजामौली ने काफी कोशिश की थी कि फिल्म से जुड़ा कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर लीक न हो लेकिन आखिरकार वह ऐसा नहीं कर सकें। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक फोटो बेहद वायरल हो रही है जो एक बड़ा बैकग्राउंड है।
इस फोटो में चारों ओर चट्टानें नजर आ रही है और उन चट्टानों पर बारीक नक्काशी की हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो 'उग्रभट्टी गुफाओं' का है। इस फोटो में फिल्म से जुड़ा कोई स्टार भी नजर नहीं आ रहा है।
क्या है 'उग्रभट्टी की गुफा'?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'उग्रभट्टी की गुफा' को माता छिन्नमस्ता देवी को केंद्र में रखकर बनाया गया है। माता छिन्नमस्ता देवी हिंदू धर्म की एक उग्र देवी और माता काली का ही एक स्वरूप मानी जाती हैं। वह कॉस्मिक बैलेंस को बनाएं रखने और आत्म-बलिदान को दर्शाती हैं। पौराणिक कथाओं की मानें तो उन्होंने अपना गर्दन काट कर अपना रक्त खुद भी पीया था और अपनी दो सेविकाओं डाकिनी-जोगिनी को भी चढ़ाया था।
Ugrabati cave in #Varanasi ðŸ˜ðŸ”¥ pic.twitter.com/Ut6OVod1tz
— Smudge (@Hitesh5ir) May 26, 2026
ट्रेलर में दिख सकती है झलक
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबु का किरदार बुरी ताकतों से लड़ता है जिसके लिए वह देवी का आर्शिवाद मांगता है। संभावना जतायी जा रही है कि सोशल मीडिया पर सेट के जिस हिस्से की फोटो वायरल हो रही है, फिल्म के ट्रेलर में उस हिस्से की झलक दिख सकती है।
कथित तौर पर फिल्म के सेट से वायरल हुए इस फोटो में ब्लू स्क्रीन का इस्तेमाल दिख रहा है जो विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर तरीके से देने में मददगार साबित होगा।
कब होगी रिलीज?
फिल्म में रियल फील लाने के लिए एस.एस राजामौली ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजामौली ने अफ्रीका जाकर कई तरह के जानवरों फुटेज लिए हैं जिन्हें एक एक्शन सीन के दौरान दिखाया जाएगा। इससे फिल्म में भव्यता बढ़ेगी।
बताया जाता है कि यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। फिल्म में महेश बाबु के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस भी मंदाकिनी का मुख्य किरदार में नजर आएंगी।