छोटे पर्दे की बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर पर आखिरकार खुशियां 'डबल' हो गयी हैं। शादी के 10 सालों बाद दिव्यांका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर अपनी खुशियों को शेयर करते हुए इस कपल ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उनके फैंस और दोस्त लगातार खुशियां बरसा रहे हैं।
जीवन के इस नए सफर की शुरुआत की घोषणा करते हुए विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में दो बच्चों की फोटो दिखाई दे रही है। साथ ही फोटो पर लिखा हुआ है, 'हमने खुशियां मांगी...भगवान ने कहा, 'दोगुना ले लो।' Blessed with twin baby boys.'
Read Also | '3 इडियट्स' के सिक्वल में चौथा इडियट बनेंगे यह एक्टर? आमिर खान के साथ पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन
इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के कैप्शन में विवेक दहिया ने लिखा है कि इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। 'The Boys' आ चुके हैं और हमने जितना सोचा था जीवन उससे कहीं ज्यादा खुशनुमा बन चुका है। इसके साथ ही मजेदार लहजे में विवेक दहिया ने पोस्ट के साथ है लिखा है, 'मेरे करन-अर्जुन आ गए!'
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी के इस पोस्ट के तुरंत बाद से उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही है।
बता दें, छोटे पर्दे की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पहली बार टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दिव्यांका को पहचान उनके शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'ये है मोहब्बतें', 'नच बलिए 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' से मिली।