🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'Welcome to The Jungle' में भोजपुरी एक्टर के किरदार में दिखेंगे अक्षय कुमार

फिल्म में अक्षय कुमार 'Welcome to The Jungle' एक ऐसा किरदार निभाने वाले हैं जो शायद उन्होंने अब तक अपनी किसी भी फिल्म में नहीं निभाया होगा।

By Moumita Bhattacharya

May 24, 2026 15:33 IST

अक्षय कुमार की 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'Welcome to The Jungle' रिलीज होने के लिए तैयार है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ-साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को लंबे समय बाद देखने के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं।

लेकिन इस बीच जानकारी मिली है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसा किरदार निभाने वाले हैं जो शायद उन्होंने अब तक अपनी किसी भी फिल्म में नहीं निभाया होगा।

फिल्म का टिजर रिलीज हो चुका है और उससे दर्शकों को इतना तो पता चल गया है कि 'Welcome to The Jungle' में एक नकली फिल्म की शूटिंग के लिए जंगल में 36 स्टार्स जाते हैं और वे वहां फंस जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में अक्षय कुमार एक भोजपुरी एक्टर का किरदार निभाने वाले हैं!

Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के ऑपोजिट नजर आने वाले हैं। अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने इस किरदार में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Read Also | ‘वेलकम टू द जंगल’ Teaser : 36 स्टार्स की धमाकेदार कॉमेडी और 20 सालों बाद अक्षय-रवीना टंडन की जोड़ी

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फिल्म में उनका लुक और उनके स्टाइल को देखकर हर दर्शक पूरी तरह से चौंक जाएगा। इसके साथ फिल्म के एक गाने 'घिस घिस घिस' में वह किसी भोजपुरी आइटम ब्वॉय की तरह दिखेंगे।

उनकी कॉमेडी को देखकर दर्शकों का हंसते-हंसते घर जाना तय माना जा रहा है। बताया जाता है कि जल्द ही यह गाना भी रिलीज होने वाला है, जिसका दर्शक फिल्म के रिलीज होने से पहले ही आनंद उठा सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'Welcome to The Jungle' में अक्षय कुमार एक ऐसे भोजपुरी एक्टर का किरदार निभा रहे हैं जो ग्लोबल सिनेमा तक के अपने सफर को तय करने में कई मुश्किलों का सामना करता है। और जितनी ज्यादा मुश्किलें, दर्शकों के लिए हंसी का उतना ही बड़ा फव्वारा तय।

बता दें, 36 स्टार्स से सजी मल्टीस्टारर फिल्म 'Welcome to The Jungle' 26 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

'Welcome to The Jungle' का टाइटल ट्रैक, देखें यहां : -

Articles you may like: